मुजफ्फरपुर के करजा थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भांजी की शादी में पहुंचे मामा की गोली मारकर हत्या कर दी. परिजनों में कोहराम मच गया है. सूचना पर करजा थाना की पुलिस और एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. मौके से एक खोखा बरामद किया. पुलिस कई लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. पुलिस ने जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है.
मंडम में चल रही थीं रस्में
करजा थाना क्षेत्र के भटौना गांव के वार्ड संख्या 2 में देर शाम नीति सहनी के बेटी की शादी थी. रंजीत कुमार अपने भांजी की शादी में आए थे, जो मुसहरी थाना क्षेत्र के तारौरा गांव के रहने वाले थे. जयमाला के बाद सभी लोग खाना खा चुके थे. इसके बाद मंडप में शादी की रस्में शुरू हो गईं.
गोली मारकर बदमाश फरार
घर के बाहर रंजीत कुमार बैठे थे. इसी दौरान कुछ बदमाश आए, और रंजीत कुमार को गोली मार दी. हत्या करने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए. घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया. चीख-पुकार मच गई.
पहले से चल रहा था विवाद
रंजीत के बेटे राज किशोर ने बताया कि उनके पिता जी शादी में गए थे. गोली मार कर हत्या कर दी गई. उन्होंने बताया कि पहले कुछ लोगों से विवाद चल रहा था. एसडीपीओ सरैया अभिजीत कौर ने कि नीति सहनी के बेटी की शादी में आए दुल्हन के मामा रंजीत कुमार की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. जल्द हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा. पुलिसके के हाथ कुछ अहम सुराग लगे है.
यह भी पढ़ें: प्यार, शादी और फिर मौत...लव मैरिज से खफा परिवार ने की बेटे की हत्या, पत्नी ने दर्ज कराई FIR
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं