वक्फ संशोधन विधेयक पर संसद की मुहर लग चुकी है. शुक्रवार सुबह ढाई बजे तक चली बहस और वोटिंग के बाद यह बिल राज्यसभा से भी पास हो गया है. अब इस बिल को लेकर सियासत गर्म है. कांग्रेस और मुस्लिम संगठन जहां इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं, वहीं पटना में इस बिल पर समर्थन को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आरजेडी के निशाने पर हैं. उनके खिलाफ बाकायदा पोस्टर वॉर शुरू कर दिया गया है.
#WATCH | Patna | RJD leader Arif Jilani puts up a poster criticising Bihar CM & JD(U) leader Nitish Kumar over his stand on the Waqf Amendment Bill
— ANI (@ANI) April 4, 2025
The poster has been put opposite the residence of RJD leader & former CM Rabri Devi. pic.twitter.com/GZUrXnX9RE
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पटना में आरजेडी नेता आरिफ जिलानी ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के घर के सामने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए एक पोस्टर लगाया है. पोस्टर में नीतीश की नमाजी टोपी पहने और संघ की वर्दी वाली तस्वीरें लगाई गई हैं. साथ ही लिखा गया है, इफ्तार देकर ठगने वाले ईद में टॉपी पहनने वाले, वक्फ पर धोखा दिया, NRC पर भी वही किया, अब जनता चुनाव में सबक सिखाएगी.
"नीतीश एक्सपोज हो चुके हैं"
लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित होने के बाद राजद नेता मृत्युंजय तिवारी ने कहा था कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू और अन्य दल इस विधेयक के पास होने से एक्सपोज हो चुके हैं. नीतीश कुमार, जो खुद के सेक्युलर होने का दावा कर रहे थे, वह एक्सपोज हो चुके हैं. एनडीए में शामिल सहयोगी दल अब कोई पार्टी नहीं, बल्कि भाजपा के प्रकोष्ठ बनकर रह गए हैं. किसी भी समय भाजपा में विलय हो सकता है. राजद नेता ने दावा किया था कि जदयू में भगदड़ मचेगी, विरोध के स्वर उठ रहे हैं.
CM नीतीश से नाराज पार्टी के लोग
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यूनाइडेट) के कुछ नेताओं ने भी वक्फ (संशोधन) विधेयक को लेकर पार्टी के समर्थन पर असंतोष जाहिर किया है. पूर्वी चंपारण में जदयू के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष होने का दावा करने वाले मोहम्मद कासिम अंसारी ने वक्फ (संशोधन) विधेयक का समर्थन करने के पार्टी के रुख की बृहस्पतिवार को आलोचना की थी. उन्होंने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा भी दे दिया था. नीतीश कुमार को लिखे पत्र में अंसारी ने गहरी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी के रुख ने उन लाखों भारतीय मुसलमानों का भरोसा तोड़ दिया है, जो मानते थे कि जद (यू) धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को कायम रखेगा. हालांकि जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने दावा किया पूर्वी चंपारण के रहने वाले मोहम्मद कासिम अंसारी पार्टी के पदाधिकारी नहीं हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं