वक्फ संशोधन बिल 2025 अब राज्यसभा में भी पारित हो गया है. इससे पहले इस बिल को लोकसभा में भी पारित किया जा चुका है. राज्यसभा में बिल के पारित होने से पहले 12 घंटों से ज्यादा की मैराथन चर्चा हुई. इस चर्चा के बाद बिल के पक्ष में 128 वोट पड़े जबकि 95 सदस्यों ने इसके विरोध में वोट किया. इस बिल पर चर्चा के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा की गई टिप्पणी अब चर्चाओं में है. दरअसल,सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं. और इस देश का किसान किसी से नहीं डरता है. सदन की कार्यवाही के दौरान ही मणिपुर में फरवरी में लगाए गए राष्ट्रपति शासन पर संवैधानिक संकल्प को लेकर भी चर्चा हुई.
सुबह पौने तीन बजे मणिपुर में राष्ट्रपति शासन के अनुमोदन के लिए चर्चा चली.#AmitShah | #Manipur pic.twitter.com/BYbH7Rg5rr
— NDTV India (@ndtvindia) April 4, 2025
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
यह प्रस्ताव केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पेश किया. इस मुद्दे पर सदन में घंटे भर से ज्यादा की चर्चा चली. हालांकि, जब अमित शाह ने संकल्प को लेकर चर्चा की बात कही तो उस दौरान नेपा विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अनुरोध किया कि यह चर्चा सदन की अगली बैठक में कराई जा सकती है. इसके पीछे उनका तर्क था कि अब रात काफी हो चुकी है.
मोदी को मत दो गाली, खरगे जी बजाओ ताली : रामदास आठवले#WaqfBill pic.twitter.com/gB0u5OnMxj
— NDTV India (@ndtvindia) April 4, 2025

कांग्रेस नेता ने इसे लेकर कुछ टिप्पणी की, जिसे सभापति ने तत्काल सदन की कार्यवाही से हटा दिया. उन्होंने खरगे की टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि भारत का किसान और किसान का बेटा किसी से नहीं डरता, किसी भी परिस्थिति में वह नहीं डरता है. इसके बाद खरगे ने संवैधानिक संकल्प पर चर्चा की शुरुआत की. कुछ ही देर बाद, अभी खरगे बोल ही रहे थे कि सभापति आसन से उठकर जाने लगे और उपसभापति हरिवंश उनकी जगह पर कार्यवाही का संचालन करने के लिए आए. इस पर खरगे ने सभापति से कहा कि सर, अगर आप चले गए तो हमारा पूरा जोश चला जाएगा. खरगे की इस टिप्पणी पर उपसभापति हरिवंश ने हंसते हुए सवाल किया कि मेरे आने पर जोश कम हो गया?
'अपनी सोच बदलिए, जिस कश्ती पर सवार होकर इस दरिया को पार करने की कोशिश कर रहे हैं, पिछले 75 साल में नहीं कर पाए तो....': राज्यसभा में BJP सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने विपक्ष पर साधा निशाना #WaqfBill | #WaqfAmendmentBill pic.twitter.com/ogfKWHyTp9
— NDTV India (@ndtvindia) April 3, 2025

इसके जवाब में खड़गे ने सत्ता पक्ष के सदस्यों की तरफ इशारा करते हुए कहा कि नहीं, आपका फिक्स है. एक बार आप बैठते हैं तो फिर उधर ही देखते हैं.इस पर उपसभापति ने कहा कि मैं आपको ही देखता हूं. इस बिल पर चर्चा के दौरान सभापति जगदीप धनखड़ द्वारा की गई टिप्पणी अब चर्चाओं में है. दरअसल,सभापति जगदीप धनखड़ ने सदन में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की एक टिप्पणी का जवाब देते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं