विज्ञापन

बिहार में तमंचे पे डिस्को... भोजपुरी गाने पर हाथ में हथियार लेकर थिरकीं डांसर, कानून की उड़ीं धज्जियां

वीडियो में दिख रहा है कि एक डांसर अचानक हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज पर पहुंची और हथियार लहराते हुए नृत्य करने लगी. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ.

बिहार में तमंचे पे डिस्को... भोजपुरी गाने पर हाथ में हथियार लेकर थिरकीं डांसर, कानून की उड़ीं धज्जियां
  • बिहार के बेगूसराय जिले में एक निजी कार्यक्रम में महिलाएं खुलेआम हथियार लेकर प्रदर्शन कर रही हैं.
  • वायरल वीडियो में एक महिला डांसर हाथ में पिस्टल लेकर भोजपुरी गाने पर नृत्य करती हुई दिख रही है.
  • कार्यक्रम में मौजूद सैकड़ों दर्शक हथियार लहराते प्रदर्शन का आनंद लेते हुए इसे मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे हैं.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
बेगूसराय:

बिहार में शराबबंदी और अवैध हथियारों के खिलाफ कड़े कानूनों के बावजूद, कानून व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक निजी कार्यक्रम के दौरान खुलेआम हथियार लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

हैरान करने वाली बात यह है कि अब केवल पुरुष ही नहीं, बल्कि महिलाएं भी सार्वजनिक रूप से हथियारों का प्रदर्शन करने से गुरेज नहीं कर रही हैं. वायरल वीडियो में एक स्टेज पर दो महिला डांसर नजर आ रही हैं, जिनमें से एक डांसर हाथ में पिस्टल लेकर भोजपुरी गाने की धुन पर थिरक रही है. वहां मौजूद सैकड़ों दर्शक न केवल इस खतरनाक प्रदर्शन का लुत्फ उठा रहे हैं, बल्कि कई लोग अपने मोबाइल कैमरों में इस पल को कैद भी कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो एक पारिवारिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जिसमें मनोरंजन के लिए महिला कलाकारों को बुलाया गया था. कार्यक्रम के बीच में ही एक डांसर अचानक हाथ में पिस्टल लेकर स्टेज पर पहुंची और हथियार लहराते हुए नृत्य करने लगी. यह वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ, लोगों ने बिहार की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं. कुछ यूजर्स इसे कानून की धज्जियां उड़ाने वाला कृत्य बता रहे हैं, तो कुछ इसे राज्य में प्रशासनिक इकबाल के खत्म होने का प्रमाण मान रहे हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

इस मामले पर बखरी थाना पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें इस घटना की जानकारी मिली है. पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारियों का दावा है कि जांच के बाद दोषियों की पहचान कर ली जाएगी और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. हालांकि, भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में इस तरह हथियार का खुलेआम प्रदर्शन प्रशासन की सतर्कता और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर रहा है.

ये भी पढ़ें :-  पूछा अकाउंट नंबर और काट दिया चेक.... बिहार में जब अग्निकांड के पीड़ितों की मदद करने पहुंचे पप्पू यादव

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com