विज्ञापन
This Article is From Feb 02, 2026

पत्नी की हत्या पर सबसे ज्यादा रो रहा था पति, पुलिस को हुआ शक तो सामने आई इंस्टाग्राम वाले अफेयर की खौफनाक कहानी

बेटी के सामने पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी पति भोला भाला बनकर लोगों के सामने रोता और चीखता रहा. पर जब सच सब के सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया.

पत्नी की हत्या पर सबसे ज्यादा रो रहा था पति, पुलिस को हुआ शक तो सामने आई इंस्टाग्राम वाले अफेयर की खौफनाक कहानी
मृतका सुमन की फाइल फोटो और आरोपी पति चंदन कुमार.
बेगूसराय:

बिहार के बेगूसराय जिले में एक विवाहिता की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है. महिला की हत्या उसके पति ने ही गोली मारकर की थी. चौंकाने वाली बात यह है कि महिला की हत्या के बाद पति ने खुद को पुलिस को सूचना दी, घटनास्थल पर और पुलिस पूछताछ के दौरान फूट-फूट कर रो रहा था. लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो कहानी कुछ और ही निकली. दरअसल इंस्टाग्राम पर पत्नी का प्यार और प्रेमी से शारीरिक संबंध से परेशान पति ने पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया. बेटी के सामने पत्नी की निर्मम हत्या करने के बाद आरोपी पति भोला भाला बनकर लोगों के सामने रोता और चीखता रहा. पर जब सच सब के सामने आया तो हर कोई हैरान रह गया. हत्याकांड की गुत्थी सुलझने के बाद आज पति सलाखों के पीछे कैद है. 

पत्नी की हत्या के बाद पुलिस को दी थी सूचना

इस मामले में पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल, चार कारतूस, दो खोखे को भी बरामद कर लिया है. बताते चले कि 1 फरवरी की शाम तेयाय थाना क्षेत्र के रघुनंदनपुर गांव निवासी चंदन कुमार चौधरी अपनी पत्नी सुमन कुमारी और बेटी के साथ साली के यहां पूजा में जा रहा था. इसी बीच पति चन्दन कुमार ने रास्ते में एक खेत में ले जाकर अपनी पत्नी सुमन कुमारी की गोली मारकर निर्मम हत्या कर कर दी. बाद में पति चन्दन ने ही पुलिस को पड़ोसी दीपक कुमार द्वारा आपसी विवाद की वजह से गोली मारकर हत्या कर देने की सूचना दी. 

घटना की सूचना पर एसपी मनीष, तेघरा डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की. मृतका सुमन के मायके वालों के द्वारा पति पर शक जताने के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की. जिसके बाद आरोपी पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल कर ली.

गुजरात में रह रहे शख्स से महिला के अवैध संबंध

एसपी मनीष ने बताया कि चंदन कुमार चौधरी ने साजिश कर अपनी पत्नी की हत्या की है. पति चंदन को अपने पत्नी पर चरित्र को लेकर शक था और इसी वजह से उसने अपनी पत्नी को उसके बहन के यहां ले जाने के दौरान रास्ते में उसकी गोली मारकर हत्या कर दी. पति का कहना है कि सुमन का अफेयर अखिलेश नाम के व्यक्ति से चल रहा था.

वह कई बार भाग कर गुजरात चली गई थी. बार-बार समझाने के बाद भी वह नहीं मान रही थी. पूजा में लौटने के बाद भी वह अपने प्रेमी के पास गुजरात जाने वाली थी. इसलिए उसने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी. 

यह भी पढ़ें - बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने 12 घंटे में 3 जगहों पर की गोलीबारी, महिला और B.Sc छात्र की हत्या, एक गंभीर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai Crime, Begusarai Crime News, Begusarai Police, Husband Killed Wife, Husband Killed Wife In Begusarai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com