विज्ञापन

बिहार में रेलवे सिग्नल टावर पर फिट मिले हाईटेक संदिग्ध कैमरे का क्या राज? जासूसी को लेकर जांच तेज

मामले की गंभीरता को देखते हुए सराय स्टेशन मास्टर मनोज कुमार के ब्यान पर मुजफ्फरपुर के GRP थाने में मामला दर्ज कर रेल SP वीणा कुमारी आज सुबह से हाई लेवल मीटिंग कर रही हैं.

बिहार में रेलवे सिग्नल टावर पर फिट मिले हाईटेक संदिग्ध कैमरे का क्या राज? जासूसी को लेकर जांच तेज
बिहार में रेलवे सिग्नल टावर लगा मिला हाईटेक संदिग्ध कैमरा

बिहार के वैशाली जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने सुरक्षा एजेंसियों की नींद उड़ा दी है. हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेल खंड के सराय स्टेशन के पास रेलवे सिग्नल टावर पर एक संदिग्ध हाईटेक IP कैमरा लगा पाया गया है. आशंका है कि इस कैमरे के जरिए आतंकी नेटवर्क रेलवे ट्रैक और सड़क की रेकी कर रहा था. सराय स्टेशन के पास रेल समपार फाटक संख्या-43 सी स्पेशल के पास तैनात गुमटीमैन ने एक संदिग्ध युवक को देखा था. शक होने पर जांच की गई तो सिग्नल टावर पर एक आधुनिक कैमरा फिट मिला. यह कोई साधारण कैमरा नहीं है. यह सौर ऊर्जा  से संचालित होने वाला 4G सिम से लैस IP कैमरा है, जो रात के अंधेरे में भी स्पष्ट रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.

आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका

शुरुआती तकनीकी पड़ताल में पता चला है कि इस कैमरे का कंट्रोल बाहर के राज्यों से हो रहा था. जांच एजेंसियों के मुताबिक, इसके तार सीधे पाकिस्तानी आतंकी नेटवर्क से जुड़े होने का अंदेशा है. जांच के दौरान कैमरे के डेटा में आतंकी यासीन भटकल की तस्वीर मिलने की भी बात सामने आ रही है. हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर एक हरियाणवी बोलने वाले युवक की तलाश की जा रही है, जो खुद को NGO कर्मी बताकर वहां आया था. गेटमेंन के अनुसार, दो व्यक्ति बाइक से आया सराय के तरफ से आया और पुल पर तीन कैमरा लगा दिया गेटमैन ने बताया कि कुछ देर के लिए हम इधर-उधर थे, जैसी पोल पर कैमरा लगा हुआ देखा तो सुचना अधिकारी को दिया और उसका कुछ दूर के लिए पीछा भी किया. मगर फिर भी भाग चला.

एसपी सुबह कर रही हैं हाई लेवल मीटिंग

मामले की गंभीरता को देखते हुए सराय स्टेशन मास्टर मनोज कुमार के ब्यान पर मुजफ्फरपुर के GRP थाने में मामला दर्ज कर रेल SP वीणा कुमारी आज सुबह से हाई लेवल मीटिंग कर रही हैं. बताया गया कि एक कैमरा जब्त किया गया है. दो दिनों मे जांच के बाद स्पष्ट जानकारी दी जाएगी. इधर बिहार एटीएस, एसटीएफ और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की टीमें गहन जांच में जुटी है.

स्थानीय पुलिस और खुफिया एजेंसियां यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस जासूसी के पीछे का असली मास्टरमाइंड कौन है और क्या किसी बड़े हमले की साजिश रची जा रही थी. मुजफ्फरपुर की रेलवे एसपी वीणा कुमारी ने बताया कि एक कौमरा जब्त किया गया है और स्टेशन मास्टर के ब्यान पर रेल थाने में मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है अब तक किसी बड़ी साजिश की जानकारी नहीं मिली है. 

यह भी पढे़ं-

बिहार के भागलपुर में विक्रमशिला पुल टूटा! 133 नंबर पिलर ध्‍वस्‍त, गंगा में समाया स्‍लैब, जानिए कैसे हुआ हादसा

Bhagalpur shootout: सुल्तानगंज नगर परिषद के चेयरमैन राजकुमार गुड्डू की मौत, बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर की थी फायरिंग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com