विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2017

ब्रिटिश दंपत्ति के साथ दुर्व्यहार और लूटने का प्रयास करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार

पटना जिला पुलिस ने ब्रिटिश दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें लूटने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है.

ब्रिटिश दंपत्ति के साथ दुर्व्यहार और लूटने का प्रयास करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्तार
प्रतीकात्मक फोटो
  • ब्रिटिश दंपत्ति को लूटने का प्रयास करने वाले दो व्यक्ति गिरफ्ताार
  • दोनों आरोपियों को गंगा किनारे से गिरफ्तार किया गया
  • ब्रिटिश दंपत्ति अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए
पटना: पटना जिला पुलिस ने ब्रिटिश दंपत्ति के साथ दुर्व्यवहार करने और उन्हें लूटने का प्रयास करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने आज बताया कि हरिद्वार से कोलकाता नौका विहार पर जा रहे दंपत्ति मैथ्यु और जेस्सी जिले के पंडारक इलाके में विश्राम के लिए रुके थे. उन्होंने बताया कि इस दौरान दो स्थानीय लोग उनके पास पहुंचे और उनके साथ दुर्व्यहार करना शुरू कर दिया तथा उनका सामान छीनने की कोशिश करने लगे. दंपत्ति के शोर मचाने पर स्थानीय लोग उनकी मदद के लिए आये जिसके बाद दोनों व्यक्ति फरार हो गए.

यह भी पढ़ें: दिल्‍ली : सैर पर निकली बुजुर्ग महिलाओं के गहने उड़ाने वाले चढ़े पुलिस के हत्‍थे

मनु महाराज ने बताया कि उक्त दंपत्ति द्वारा पंडारक थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है और दोनों आरोपियों को बीती रात्रि गंगा किनारे से गिरफ्तार कर लिया गया है.

VIDEO: दिल्ली में घर में घुसकर बुजुर्ग महिला से लूटपाट
उन्होंने बताया कि ब्रिटिश दंपत्ति अपनी आगे की यात्रा के लिए रवाना हो गए हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Two People Arrested, British Couple Robbed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com