लखनऊ: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों (Two Arrested For Bomb Threat ) को गिरफ्तार कर लिया है. इन्होंने सोशल मीडिया पर धमकी दी थी, जिसके कारण यूपी पुलिस सतर्क हो गई और जांच शुरु कर दी. जांच के बाद दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है. जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर इन लोगों ने राम मंदिर और योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी दी थी. जांच अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
एक बयान के मुताबिक, उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स की एक टीम ने लखनऊ के गोमती नगर के विभूति खंड इलाके से ताहर सिंह और ओमप्रकाश मिश्रा को गिरफ्तार किया. बयान में कहा गया है कि दोनों ने नवंबर में '@iDevendraOffice' हैंडल का उपयोग करके 'X' पर एक पोस्ट में आदित्यनाथ, एसटीएफ प्रमुख अमिताभ यश और अयोध्या के राम मंदिर को धमकी दी थी.
-
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | 'भारत की तरक्की से नेपाल को भी फायदा', नेपाल के वित्त मंत्री ने क्यों कहा? -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि alamansarikhan608@gmail.com' और 'zubairkhanisi199@gmail.com' ईमेल आईडी की मदद से धमकी दिया गया था. अधिकारियों ने जब दोनों ईमेल आईडी को चेक किया तो पता चला कि ताहर सिंह ने ईमेल अकाउंट बनाए और ओमप्रकाश मिश्रा ने धमकी भरे संदेश भेजे.
बयान में कहा गया है कि सिंह और मिश्रा दोनों गोंडा के निवासी हैं और एक पैरामेडिकल संस्थान में काम करते हैं. इसमें कहा गया है कि एसटीएफ मामले की आगे की जांच कर रही है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं