बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
- तेजस्वी ने कविता के जरिए नीतीश कुमार पर साधा निशाना
- कविता के माध्यम से नीतीश की समीक्षा यात्रा पर कसा तंज
- 14 जनवरी के बाद तेजस्वी भी बिहार यात्रा शुरू करेंगे
पटना :
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजस्वी यादव नीतीश सरकार पर लगातार निशाना साधते रहते हैं. इसके लिए लालू और तेजस्वी दोनों ही टि्वटर का सहारा लेते रहे हैं. इस बार तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कविता के माध्यम से नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा पर तंज कसा है और उनसे जवाब मांगा है. तेजस्वी ने इशारों में नीतीश और उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को क्रमशः 'दुर्योधन' और 'दुशासन' की जोड़ी बताते हुए निशाना साधा है.
यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के जवाब में तेजस्वी 14 जनवरी से करेंगे बिहार यात्रा
8 साल में 3 बार शिलान्यास? #झाँसाकुमार जवाब दो.
यह भी पढ़ें : बाल दिवस पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कुछ यूं कसा तंज
VIDEO : लालू बोले- भाजपा के साथ नीतीश को भी भगाएंगे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समीक्षा यात्रा पर है, जिसमें वे अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा के बाद बिहार यात्रा करेंगे. हालांकि इस यात्रा का नाम और समय तो नहीं बताया गया मगर, इतना जरूर कहा गया है कि 14 जनवरी के बाद यात्रा शुरू की जाएगी.
यह भी पढ़ें : सीएम नीतीश कुमार की यात्रा के जवाब में तेजस्वी 14 जनवरी से करेंगे बिहार यात्रा
तेजस्वी ने ट्विटर पर कविता लिखकर नीतीश को 'झांसा कुमार' बताया. इसके बात उनसे सवाल करते हुए लिखा, भूल विकास अब समीक्षा पर जाए, सुशासन छोड़ कुशासन संग आए. दुर्योधन-दुशासन मिल उत्पात मचाए, जनता पुकारे, कोई तो निजात दिलाए. अब हिसाब-किताब भी होगा और समीक्षा की परीक्षा भी होगी. कैसा विकास किसका विकासभूल विकास अब समीक्षा पर जाए
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 14, 2017
सुशासन छोड़ कुशासन संग आए
दुर्योधन-दु:शासन मिल उत्पात मचाए
जनता पुकारे,कोई तो निजात दिलाए।
अब हिसाब-किताब भी होगा
और
समीक्षा की परीक्षा भी होगी।
कैसा विकास किसका विकास
8 साल में 3 बार शिलान्यास?#झाँसाकुमार जवाब दो।
8 साल में 3 बार शिलान्यास? #झाँसाकुमार जवाब दो.
यह भी पढ़ें : बाल दिवस पर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर कुछ यूं कसा तंज
इसके अलावा एक अन्य ट्वीट में कविता की तर्ज पर ही तेजस्वी ने लिखा, टूटते बांध लूटते खजाने, पूछो तो कहते रामजाने. भूखे को रोटी ना गरीब को खाना, सत्ताधारी पार्टी तो छोड़े ना पैखाना. घोटालों की ना फिक्र, खाए मखाना. सड़क ना पानी कराते बदजुबानी पूछो सवाल तो सुनाते कहानी, किसी की नहीं, अपनी सुनानी. युवा हैं बेहाल, बेरोजगार जवानी #झाँसाकुमार जवाब दो, किसका विकास?टूटते बाँध लूटते खजाने
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) December 14, 2017
पूछो तो कहते रामजाने
भूखे को रोटी ना गरीब को खाना
सत्ताधारी पार्टी तो छोडे ना पैखाना
घोटालो की ना फिक्र,खाये मखाना
सड़क ना पानी कराते बदजुबानी
पूछो सवाल तो सुनाते कहानी
किसी की नही,अपनी सुनानी
युवा है बेहाल,बेरोजगार जवानी#झाँसाकुमार जवाब दो
किसका विकास
VIDEO : लालू बोले- भाजपा के साथ नीतीश को भी भगाएंगे
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों समीक्षा यात्रा पर है, जिसमें वे अपनी सरकार के कामकाज की समीक्षा कर रहे हैं. तेजस्वी यादव नीतीश कुमार की समीक्षा यात्रा के बाद बिहार यात्रा करेंगे. हालांकि इस यात्रा का नाम और समय तो नहीं बताया गया मगर, इतना जरूर कहा गया है कि 14 जनवरी के बाद यात्रा शुरू की जाएगी.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejaswi Yadav