विज्ञापन
This Article is From Jul 25, 2020

तेजस्वी का फिर नीतीश कुमार पर तंज- 130 दिन हो गए हैं, अब तो जनता के लिए घर से बाहर निकलिए

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार सीएम नीतीश कुमार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़कर ससम्मान विनम्र विनती है कि कृपया कोरोना और बाढ़ जैसे गंभीर परिदृश्य में अदृश्य ना रहे.

तेजस्वी का फिर नीतीश कुमार पर तंज- 130 दिन हो गए हैं, अब तो जनता के लिए घर से बाहर निकलिए
तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा है
नई दिल्ली:

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने एक बार सीएम नीतीश कुमार निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से हाथ जोड़कर ससम्मान विनम्र विनती है कि कृपया कोरोना और बाढ़ जैसे गंभीर परिदृश्य में अदृश्य ना रहे.  130 दिन हो गए है कृपया अब तो जनता के लिए घर से बाहर निकलिए.  ऐसी सरकार और राजा का क्या फायदा जो मुसीबत के समय अपनी जनता को मरने के लिए भाग्य भरोसे छोड़ दे?

आपको बता दें कि बिहार में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 221 नए मामले सामने आए हैं और नौ लोगों की मौत हो गई. वहीं 1,800 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 33,511 हो गई. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार मुजफ्फरपुर और रोहतास में दो-दो, पटना, नालंदा, पश्चिमी चंपारण और सुपौल में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई. सुपौल में संक्रमण से पहले व्यक्ति की मौत हुई है. राज्य के सभी 38 जिलों में संक्रमण की वजह से लोगों की मौत हो चुकी है. 

पटना राज्य का पहला ऐसा जिला बन गया है जहां संक्रमण के मामले 5,000 के पार चले गए हैं.  पटना में संक्रमितों की कुल संख्या 5,347 है. वहीं राज्य में संक्रमितों की संख्या 33,511 हो गई. पटना में कुल 1,869 मरीजों का इलाज चल रहा है जबकि पूरे राज्य में 10,458 मरीजों का इलाज चल रहा है.  अन्य बेहद प्रभावित जिले भागलपुर में 2,023 मामले, मुजफ्फरपुर में 1,514 मामले, गया में 1,336, रोहतास में 1,257, बेगूसराय में 1,221, सीवान में 1,204 और नालंदा में 1,200 मामले हैं. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Coronavirus In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com