- राजद नेता तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर बोला हमला
- तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर भी साधा निशाना
- कहा-सत्ता के लिए लालू यादव को फंसाया गया
राजद प्रमुख लालू यादव को चारा घोटाले में दोषी करार दिए जाने के बाद तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर आज हमलोग भाजपा के साथ समझौता कर लें तब आप देखिए ये चारा घोटाला भाईचारा घोटाला और लालू यादव राजा हरिश्चंद्र हो जाएंगे. लेकिन उनका कहना हैं कि भाजपा के सामने झुकने का सवाल नहीं हैं.
यह भी पढ़ें : क्या है चारा घोटाला जिसने बिहार में लालू के एकछत्र राज पर हमेशा के लिए लगा दिया ग्रहण,15 खास बातें
तेजस्वी ने पार्टी नेताओं संग बैठक की
विपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव रांची से पटना लौटने के बाद मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. तेजस्वी ने कहा कि उन लोगों को ये जानकारी पूरे राज्य से मिल रही है कि लोगों में लालू यादव के साथ जो हो रहा हैं उसके प्रति काफी आक्रोश है. उन्होंने इस बात को फिर दोहराया कि लालू यादव और उनकी पार्टी के साथ जो कुछ भी हो रहा है वह भाजपा के विरोध का नतीजा है.
यह भी पढ़ें : हार्दिक पटेल के 'लालटेन' थामने पर तेजस्वी यादव ने यह कहा...
नीतीश कुमार पर भी किया कटाक्ष
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कटाक्ष करते हुए तेजस्वी ने कहा कि जिनको लोगों ने चुना है वह कारागार में हैं और जिनको जनता ने नहीं चुना वह सरकार में हैं. उनकी बातों से यह साफ है कि नीतीश कुमार ने जो भाजपा के साथ सरकार बनाई उसका उन्हें अभी भी मलाल है.
यह भी पढ़ें : RJD अध्यक्ष लालू यादव के जेल जाने के बाद पूर्व सीएम राबड़ी देवी को सता रही यह 'चिंता'
'लालू यादव को सत्ता के लिए फंसाया गया'
चारा घोटाले में बार-बार लालू यादव को जेल और सज़ा के लिए भी तेजस्वी ने नीतीश कुमार को ज़िम्मेवार माना. उन्होंने कहा कि लालू यादव को सत्ता के लिए पूरे घोटाले में फंसाया गया. हालांकि तेजस्वी के अनुसार नीतीश कुमार और भाजपा को समझना चाहिए कि लालू जी को जेल भेजकर खतरा टला नहीं, बल्कि एक नया काल पैदा हो गया है.
VIDEO : सत्य की जीत होगी
इस बीच राजद ने अपने सभी ब्लॉक स्तर के अध्यक्ष को 6 जनवरी को पटना में एक बैठक में बुलाया है. बैठक में राजद अध्यक्ष लालू यादव के चारा घोटाले में सजा होने के बाद की स्थिति और आगे की रणनीति पर चर्चा की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं