विज्ञापन
This Article is From Aug 10, 2017

नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव की 'जनादेश अपमान यात्रा' शुरू

तेजस्वी की यह यात्रा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के खिलाफ शुरू किया गया है.

नीतीश सरकार के खिलाफ तेजस्वी यादव की 'जनादेश अपमान यात्रा' शुरू
तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार के खिलाफ 'जनादेश अपमान' यात्रा शुरू किया.
  • तेजस्वी यादव ने मोतिहारी से शुरू की यात्रा
  • बापू की प्रतिमा के सामने क्षमा याचना के लिए एक घंटे बैठे
  • तेजस्वी से साथ तेजप्रताप और प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे भी थे
मोतिहारी:

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने बुधवार को मोतिहारी से 'जनादेश अपमान यात्रा' की शुरुआत की. तेजस्वी की यह यात्रा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा गठबंधन तोड़कर भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने के खिलाफ शुरू किया गया है. तेजस्वी अपने बडे़ भाई तेजप्रताप यादव, राजद के प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र पूर्वे सहित पार्टी के अन्य नेताओं के साथ मोतिहारी स्थित गांधी मैदान में राष्ट्रपिता की प्रतिमा के सामने क्षमा याचना के लिए करीब एक घंटे बैठे. 

यह भी पढ़ें : तेजस्वी का नीतीश पर करारा वार, बोले - अंतरात्मा नहीं, मोदी आत्मा जगी थी

महात्मा गांधी से मांगी माफी
तेजस्वी ने कहा, हमने महात्मा गांधी से इसके लिए माफी मांगी कि हम एक ऐसे व्यक्ति (कुमार) के नेतृत्व में रहे जिसने सभी को धोखा दिया. आगामी 27 अगस्त को राजद की पटना के गांधी मैदान में प्रस्तावित 'भाजपा हटाओ, देश बचाव' रैली में शामिल होने के लिए प्रदेश की जनता को आमंत्रित करने के लिए अपने भाई तेजप्रताप के साथ तेजस्वी 'जनादेश अपमान यात्रा' पर निकले हैं. इसकी शुरुआत उन्होंने मोतिहारी से की, जहां से अंग्रेजी शासन के खिलाफ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने चंपारण सत्याग्रह की शुरुआत की थी.

यह भी पढ़ें : सुशील मोदी ने कसा तंज, कहा- लालू परिवार की नई पीढ़ी भूलती जा रही है संस्‍कार
​
परिवार के सदस्यों पर मुकदमा थोपने का आरोप लगाया
तेजस्वी ने बापू की प्रतिमा के नीचे माफी मांगने के लिए अपने बैठने का कारण बताते हुए कहा ​कि इससे पूर्व वह इसी प्रतिमा के नीचे नीतीश कुमार के साथ चंपारण सत्याग्रह शताब्दी समारोह के दौरान बैठे थे. पूर्वी और पश्चिम चंपारण की सीमा माधोपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने नीतीश कुमार पर भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह के साथ मिलकर उनके और उनके परिवार के सदस्यों पर मुकदमे थोपकर निशाना बनाने का आरोप लगाया. 

VIDEO: ये लड़ाई RSS और महात्मा गांधी की विचारधारा के बीच है: तेजस्वी यादव​



'कानून सम्मान यात्रा पर निकलना चाहिए था'
इसबीच जदयू प्रवक्ता नीरज कुमर ने तेजस्वी की यात्रा के बारे में कहा कि जनादेश अपमान यात्रा से बेहतर होता है कि आज वह कानून सम्मान यात्रा पर निकलते और अपने ऊपर लगे आरोपों के बारे में लोगों को तर्कसंगत जवाब देते. 

इनपुट : भाषा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com