विज्ञापन
This Article is From May 26, 2018

मोदी सरकार के 4 साल पर तेजस्वी यादव ने लिखी कविता, ऐसे किया अटैक

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जमकर निशाना साधा है.

मोदी सरकार के 4 साल पर तेजस्वी यादव ने लिखी कविता, ऐसे किया अटैक
फाइल फोटो
  • मोदी सरकार के आज चार साल पूरे हो गए
  • तेजस्वी यादव ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है
  • उन्होंने ट्वीट कर निशाना साधा है
पटना: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने शनिवार को केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर जमकर निशाना साधा है. नरेंद्र मोदी सरकार के चार साल पूरे होने पर सरकार में शामिल दल जहां सरकार की उपलब्धियों को बताने के लिए तरह-तरह कार्यक्रम आयोजन कर रहे है, वहीं विपक्ष सरकार को घेरने में जुटी है. 
 
यह भी पढ़ें: मोदी सरकार के चार साल पर इस नेता ने ली चुटकी, कहा- 'मेरा भाषण ही मेरा प्रशासन है'

इसी के तहत तेजस्वी ने सरकार को काव्यात्मक शैली से घेरने की कोशिश की है. तेजस्वी ने ट्विटर पर लिखा, "चार साल मोदी सरकार, सस्ता विकास महंगा प्रचार, नकली अहंकार तानाशाही व्यवहार. मीठे बोल, आस्तीन मे हथियार, ना रोटी ना रोजगार." 
 
VIDEO: अमित शाह बोले- मोदी सरकार में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है
एक अन्य ट्वीट में तेजस्वी ने महंगाई को लेकर सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा, " महंगाई अपरंपार, अर्थव्यवस्था का बंटाधार, महिलाओं का शोषण लगातार, लुटेरे देश से फरार, फेल चौकीदार, एकता पर प्रहार, समाज में दरार, दलितों का तिरस्कार."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejaswi Yadav, Modi Government
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com