विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2020

तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर निशाना- '84 दिन से घर से नहीं निकले आप, अगर कोई डर है तो मैं आपके साथ चलूंगा'

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग का दौर तेज हो रहा है. विपक्षी दल आरजेडी (RJD) ने सीएम नीतीश कुमार पर कोरोना संकट के बीच जनता से दूर रहने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है.

तेजस्वी यादव का CM नीतीश कुमार पर निशाना- '84 दिन से घर से नहीं निकले आप, अगर कोई डर है तो मैं आपके साथ चलूंगा'
तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर साधा निशाना (फाइल फोटो)
  • तेजस्वी ने CM नीतीश कुमार पर साधा निशाना
  • तेजस्वी बोले- देशवासी कह रहे हैं कि बिहार के CM को डर लगता है
  • चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन जनता को ऐसे मत छोड़िए : तेजस्वी
पटना:

बिहार में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष में जुबानी जंग का दौर तेज हो रहा है. विपक्षी दल आरजेडी (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर कोरोना संकट के बीच जनता से दूर रहने का आरोप लगाते हुए निशाना साधा है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) कोरोना महामारी (Coronavirus Pandemic) के बाद अपने सरकारी आवास से नहीं निकले हैं. वह मंत्रियों या अधिकारियों के साथ सरकारी बैठक हो या पार्टी के नेताओं के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आवासीय परिसर में एक भवन ‘नेक संवाद' से करते हैं. लेकिन मुख्यमंत्री का जनता से दूर रहना विपक्ष को खल रहा है.

विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने मंगलवार को कहा कि ‪इस संकटकाल में स्वास्थ्य व्यवस्था, ग़रीबों-श्रमिकों की वस्तुस्थिति जानने और राज्यवासियों की हौसला अफजाई करने विगत 84 दिन से आप घर से बाहर नहीं निकले हैं. आप ऐसा करने वाले देश के अकेले CM हैं.‬ अगर कोई डर है तो आगे-आगे मैं आपके साथ चलूंगा. लेकिन अब तो निकलिए.

तेजस्वी ने कहा कि देशवासी कह रहे हैं कि बिहार के CM को डर लगता है. सरकारी मशीनरी और संसाधनों का दुरूपयोग करते हुए आप प्रतिदिन घंटो अपने नेताओं से वीडियो कांफ़्रेंस करते हैं लेकिन आम जनता को आपने पूछा तक नहीं. क्वारंटाइन सेंटरो में आपने जनता की क्या दुर्गति की एवं विपदा में भी भ्रष्टाचार की जो गंगा बहाई गयी है यह किसी से छुपा नहीं है. चुनाव आते-जाते रहेंगे लेकिन जनता को ऐसे मत छोड़िए. 

वीडियो: बिहार में एडीजी के पत्र को लेकर राजनीतिक विवाद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwai Yadav, Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com