बिहार में इसी साल सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है. चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी माहौल बनने लगा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रगति यात्रा निकाल रहे हैं. दूसरी ओर राजद नेता तेजस्वी भी अलग-अलग सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होकर अपनी ताकत बढ़ाने में जुटे हैं. इसी कड़ी में रविवार को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पटना में चंद्रवंशी समाज के कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे. जहां उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए बीजेपी को आरक्षण चोर कहा.
आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत किया जाएगाः तेजस्वी
दरअसल रविवार को पटना के मिलर स्कूल में चंद्रवंशी समाज द्वारा स्वाभिमान जगाओ सम्मेलन आयोजित किया गया था. इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव और उनके भाई तेज प्रताप यादव भी शामिल हुए. इसी दौरान अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी को आरक्षण खोर और आरक्षण चोर कह डाला. तेजस्वी ने वादा किया कि अगर उनकी सरकार आएगी तो आरक्षण का दायरा 75 प्रतिशत किया जाएगा.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मिलर स्कूल में आयोजित चंद्रवंशी समाज के कार्यक्रम में शामिल हुए तेजस्वी
पटना के मिलर स्कूल में आयोजित इस कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर चंद्रवंशी समाज ने बड़ी गर्मजोशी से तेजस्वी यादव का मंच पर स्वागत किया. जिसके बाद अपने संबोधन में तेजस्वी यादव ने ना सिर्फ बिहार सरकार को घेरा बल्कि भाजपा पर भी हमला बोला.
तेजस्वी बोले- भाजपा के लोग आरक्षण छीनने की कोशिश कर रहे
तेजस्वी ने आगे कहा कि आज भाजपा के लोग आरक्षण छीनने की कोशिश कर रहे हैं. आपके हक को छीनने की कोशिश की जा रही है. लेकिन घबराना नहीं है. हम लोग आपके साथ खड़े हैं और खड़े रहेंगे. आने वाले विधानसभा चुनाव में आप लोग पूरी तरीके से हम लोगों के समर्थन में रहिए. हम लोगों के साथ रहिए. हम लोग जो आपके हक है, उसे देने की कोशिश करेंगे. सरकार बनेगी तो जो भी हक आपको मिलना चाहिए हमारी सरकार देगी.
यह भी पढ़ें - PM मोदी के बिहार दौरे से पहले गरमाई राजनीति, विपक्ष का तंज, जानें कब-क्या करने बिहार आ रहे प्रधानमंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं