PM Modi Bihar Visit: रविवार को राज्यों के मैराथन दौरे पर निकले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब बिहार जाने वाले हैं. लेकिन पीएम मोदी के बिहार दौरे पर पहुंचने से पहले प्रदेश की राजनीति तेज हो गई है. विपक्षी दलों के नेताओं ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तंज कसा है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ-साथ जनसुराज के प्रशांत किशोर ने भी पीएम मोदी के दौरे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दूसरी ओर पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.
एमपी से हुई पीएम मोदी के राज्यों के मैराथन दौरे की शुरुआत
शनिवार को पीएम मोदी ने राज्यों के मैराथन दौरे की शुरुआत मध्य प्रदेश से की. पीएम मोदी शनिवार को एमपी के छत्तरपुर पहुंचे. जहां उन्होंने बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान केंद्र का उद्घाटन किया. अब पीएम मोदी भोपाल जाएंगे. जहां सोमवार सुबह वो एमपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे. एमपी इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी बिहार के लिए रवाना होंगे.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सोमवार को भागलपुर से किसान योजना की किस्त जारी करेंगे पीएम मोदी
सोमवार 24 फरवरी को प्रधानमंत्री मोदी बिहार के भागलपुर जाएंगे, जहां दोपहर करीब 2:15 बजे वह पीएम किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना के तहत देशभर के 9.7 करोड़ से अधिक किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की राशि का प्रत्यक्ष वित्तीय लाभ मिलेगा.
बरौनी में दुग्ध उत्पाद संयंत्र का होगा उद्घाटन
इसके अलावा, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय गोकुल मिशन के तहत निर्मित स्वदेशी नस्लों के लिए उत्कृष्टता केंद्र का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य आधुनिक प्रजनन तकनीकों को बढ़ावा देना और स्वदेशी नस्लों के संरक्षण को सुनिश्चित करना है. इसके साथ ही, बरौनी में एक दुग्ध उत्पाद संयंत्र का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे 3 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को संगठित बाजार उपलब्ध होगा.
526 करोड़ की लागत से बने ब्रिज का होगा उद्घाटन
प्रधानमंत्री मोदी बिहार में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे. वह 526 करोड़ रुपये की लागत से बने वारिसलीगंज-नवादा-तिलैया रेलखंड के दोहरीकरण और इस्माइलपुर-रफीगंज रोड ओवर ब्रिज को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी के बिहार दौरे पर कसा तंज
इधर पीएम मोदी के बिहार दौरे पर तेजस्वी यादव ने कहा, "चुनाव को देखते हुए पीएम मोदी आ रहे हैं. उनके मंत्री भी आएंगे. वो कोई बिहार की ग़रीबी या बेरोजगारी ख़त्म करने के लिए नहीं बल्कि चुनाव के मद्देनज़र आ रहे हैं. वो 11 साल में पटना यूनिवर्सिटी को सेंट्रल यूनिवर्सिटी का दर्जा नहीं दे पाए."
प्रशांत किशोर बोले- ... अब उनको बिहार की चिंता होगी
तेजस्वी के अलावा PM मोदी के बिहार दौरे से प्रशांत किशोर ने कहा, बिहार में चुनाव है इसलिए अब प्रधानमंत्री को बिहार ही दिखेगा, अब अचानक उनको बिहार की चिंता होगी. CM नीतीश के बेटे निशांत के राजनीति में आने पर PK बोले - जो व्यक्ति राजनीति में नहीं हैं, उस पर टिप्पणी करना उचित नहीं.
यह भी पढ़ें - अगले 3 सालों में देश के हर जिले में खोले जाएंगे कैंसर डे केयर सेंटर: बागेश्वर धाम में बोले PM मोदी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं