विज्ञापन
This Article is From May 27, 2018

तेजस्वी का तंज - नीतीश चाचा का एक और यू-टर्न, जल्द ही नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला भी बताएंगे

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि जल्द ही वह नोटबंदी को भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार देंगे.

तेजस्वी का तंज - नीतीश चाचा का एक और यू-टर्न, जल्द ही नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला भी बताएंगे
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने नोटबंदी का समर्थन किया था, लेकिन वही अब उस पर सवाल उठा रहे हैं. जल्द ही वह नोटबंदी को भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार देंगे. नीतीश कुमार ने नोटबंदी के कदम से आम जनता को कोई फायदा न होने को लेकर सवाल उठाया था और बैंकों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने कथित रूप से अमीर व्यक्तियों की उनके पैसे बदलने में मदद की. इसके एक दिन बाद तेजस्वी का यह बयान आया है.

मोदी सरकार के एक फैसले से अंदर ही अंदर उबल रहे हैं नीतीश कुमार, सहयोगियों को बताई मन की बात
 
बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा, "हमारे प्यारे नीतीश चाचा ने एक और यू-टर्न ले लिया है." उन्होंने ट्विटर पर कहा, "उन्होंने (नीतीश कुमार) नोटबंदी का समर्थन किया था, लेकिन अब वह सवाल उठा रहे हैं. वह मुद्दे, आम लोगों की मुश्किलों और मांगों को समझने में हमेशा सालों पीछे रहे हैं. चौंकिएगा मत, अगर वह नोटबंदी को भारत का सबसे बड़ा घोटाला करार दे दें."

VIDEO :  'नोटबंदी-जीएसटी इस सरकार की दो बड़ी गलतियां'


नीतीश कुमार ने शनिवार को नोटबंदी के फायदों पर सवाल उठाकर न केवल अपने सहयोगी भाजपा नेताओं को चौंका दिया, बल्कि अपनी पार्टी के नेताओं को भी हैरत में डाल दिया. बिहार के मुख्यमंत्री ने बैंक अधिकारियों के साथ एक बैठक में कहा था, "मैं नोटबंदी का समर्थक रहा हूं. लेकिन कितने लोगों को इसका फायदा मिला? कुछ शक्तिशाली लोगों ने अपना पैसा एक स्थान से दूसरे स्थान पर कर लिया."

(इनपुट : IANS)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav Attacks Nitish Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com