विज्ञापन
This Article is From Nov 16, 2018

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार पर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार पर फिर बोला हमला
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव. (फाइल फोटो)
पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी, अमित शाह और नीतीश कुमार पर हमला बोला है. तेजस्वी ने कहा कि हम शुरू से ही कह रहे थे कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नीतीश कुमार और सुशील मोदी राजनीतिक प्रतिशोध के चलते हम पर झूठे केस थोप रहे हैं, क्योंकि उन्हें सबसे बड़ा ख़तरा सबसे मुखर धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्यायवादी दल से है. हम डरने वालों में से नहीं हैं और ना रहेंगे. सीबीआई की लीगल विंग के बाद अब डायरेक्टर आलोक वर्मा ने CVC को दी अपनी रिपोर्ट में हमारे परिवार पर PMO द्वारा किए जा रहे ज़ुल्मों पर सबूत सहित तथ्य पेश किए हैं. 

यह भी पढ़ें: तेजस्वी यादव ने कहा, नीतीश कुमार ने जानबूझकर हमारे घर की तरफ लगवाया कैमरा, पोस्ट की फोटो 

तेजस्वी ने पूछा, 'क्या अब ऐसे ही लोकतंत्र और CBI, ED, IT जैसी संवैधानिक स्वायत्त संस्थाओं का मज़ाक बनाया जाएगा? CBI निदेशक के अनुसार बिहार में हारे हुए अफ़वाह मियां सुशील मोदी किस हैसियत से PMO अधिकारी से मिलकर सीबीआई से विपक्षी नेता के केस का फ़ॉलोअप कर रहे थे? क्या अब ऐरा गैरा नत्थू खैरा कोई भी भाजपाई CBI को डिक्टेट करेगा? यह एक ग़लत परिपाटी स्थापित की गई है. इसके अनेकों दुष्प्रभाव होंगे. हम लगातार कह रहे थे कि नीतीश कुमार BJP के साथ मिलकर घिनौना षड्यंत्र रच रहे हैं. अब उनकी नंगई उजागर हो गई है. हमसे पब्लिक डोमेन में स्पष्टीकरण मांग रहे थे कि CBI ने केस किया है अब तो CBI निदेशक ने ही सच बोल दिया है. अब 'कुटिल कुमार' क्या कहेंगे? 

VIDEO: नीतीश कुमार जी एक बार फिर पलटी मारने की तैयारी में हैं - तेजस्वी यादव


राजद नेता ने कहा, 'है शर्म क्या श्रीमान अनैतिक कुमार? नीतीश कुमार में अगर नैतिकता, अंतरात्मा और शर्म बची है तो जवाब दें. बेशर्मी से सियासत मत कीजिए. जनता की अदालत में आमने-सामने लड़िये. आप विरोधियों को फंसाते हैं और गोद में बैठने वाले अपराधियों को बचाते हैं. चाचा, अब जनता जनार्दन और भगवान आपके कर्मों या कुकर्मों का हिसाब करेंगे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tejashwi Yadav, PM Modi, Tejashwi Yadav CBI
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com