तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश कुमार कमजोर हो चुके हैं
पटना:
भागलपुर में दंगा भड़काने के मामले में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजित शाश्वत के खिलाफ वारंट जारी होने के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने आए. उन्होंने कहा कि मुझे आत्मसमर्पण क्यों करना चाहिए? कोर्ट वारंट जारी करता है लेकिन अदालत आश्रय भी देती है. एक बार जब आप अदालत में जाते हैं तो आप केवल वही करेंगे जो वहां आपके लिए तय किया गया होता है. इस पर आरजेडी के नेता और पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार सरकार पर हमला बोला है.
शाश्वत पटना में दो जगह रामनवमी के जुलूस में दिखे और अपना फोटो और वीडियो खुद सोशल मीडिया पर डाला. इससे विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को नीतीश कुमार को घेरने का मौका मिल गया. उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के दंगा आरोपित बेटे ने नीतीश कुमार की कानून व्यवस्था को एकदम नंगा कर दिया है. एक तरफ़ नीतीश सरकार उसके खिलाफ वारंट निकलवा रही है दूसरी तरफ वह पटना में खुलेआम तलवार हाथों में लिए घूम रहा है और नीतीश के क़ानून के राज को ज़ोरदार लात मार रहा है.
तेजस्वी ने कहा कि बिहार के ढोंगी व पाखण्डी मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के दंगाई सुपुत्र पर दिखावटी 'अरेस्ट वारंट' निकाल रखा है, लेकिन वह पटना में सीएम आवास के बग़ल में ही बीजेपी विधायकों की मौजूदगी में तलवार थामे फेसबुक लाइव कर रहा था. नीतीश कुमार घुटन में हैं. हताश, उदास, परेशान और विचलित हैं. हाथों मे बेड़ियां व चूड़ियां हैं. अगर नीतीश कुमार केंद्रीय मंत्री के दंगा आरोपी बेटे को गिरफ़्तार नहीं करवा सकते तो हमें पुलिस के साथ छूट दें, हम उसे पकड़कर नीतीश जी के हवाले कर देंगे. कहिए. बोलिए चाचा! डरपोक मत बनिये!
तेजस्वी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जवाब देना होगा कि कोर्ट की तरफ से गिरफ्तारी का वारंट जारी होने के बाद भी क्यों अरिजित शाश्वत खुले घूम रहे हैं. उन्होंने कहा कि नीतीश का सरकार पर कंट्रोल नहीं है और सरकार नागपुर से चल रही है. यह दिखाता है कि वह कितने कमजोर हो चुके हैं. इससे पहले अरिजित शाश्वत ने कहा था कि 'मैं न्यायालय की शरण में हूं. भागते वो हैं, खोजना उनको पड़ता है जो कहीं गायब हो गए हों. मैं समाज के बीच में हूं.'
सांप्रदायिक तनाव फैलाने का आरोप : मोदी के मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजित की तलाश में जुटी पुलिस
अरिजित शाश्वत ने कहा कि पुलिस मुझे गिरफ्तार करने के लिए आती है तो मैं वहीं करूंगा जो वो कहेंगे. मैंने अग्रिम जमानत याचिका दाखिल कर रखी है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (एसीजेएम) अंजनी कुमार श्रीवास्तव ने नाथनगर पुलिस की ओर से दायर अर्जी पर वॉरंट जारी किया. पुलिस ने इस सिलसिले में दर्ज दो प्राथमिकियों में से एक में नामित नौ लोगों की गिरफ्तारी की मांग की थी.
अतिरिक्त लोक अभियोजक( एपीपी) वीरेश मिश्रा ने बताया, ‘‘ अभय कुमार घोष, सोनू, प्रमोद वर्मा पम्मी, देव कुमार पांडेय, संजय भट्ट, सुरेंद्र पाठक, अमित लाल साह और प्रणव साह उर्फ प्रणव दास के खिलाफ भी वॉरंट जारी किया गया.’’ भागलपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक( एसएसपी) मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस को अदालत के आदेश की प्रति मिली है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
पत्रकारों के सवाल पर बोले गिरिराज, ‘क्या नीतीश जी ने आपके कान में बोला है कि मैं दंगा भड़काता हूं?’
बीते 17 मार्च को भागलपुर में प्रशासन की इजाजत के बगैर झांकी निकालने के मामले में दर्ज प्राथमिकी में अरिजित को नामजद किया गया है. अरिजित के पिता अश्विनी कुमार चौबे भाजपा के नेता और केंद्र में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री हैं.
हिंदू नव वर्ष की पूर्वसंध्या पर भारतीय नव वर्ष जागरण समिति की ओर से झांकी निकाली गई थी. इससे जिले के नाथनगर पुलिस थाना क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव कायम हो गया था. इस घटना में दो पुलिसकर्मी सहित कुछ अन्य लोग जख्मी हो गए थे. भागलपुर की घटना पर विरोध जताते हुए विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस ने पिछले हफ्ते बिहार विधानसभा की कार्यवाही ठप कर दी थी. दोनों पार्टियों ने दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की थी.
Nitish Kumar should answer how is he (Arijit Shashwat) roaming free if there is a warrant issued against him. He has lost the control of the govt. It's is being run from Nagpur. This shows how weak he has become: Tejashwi Yadav on Arijit Shashwat pic.twitter.com/ZgCbUFX9Yx
— ANI (@ANI) March 26, 2018

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Tejashwi Yadav, Nitish Kumar, Arijit Shashwat, Bhagalpur Case