न्यूजीलैंड के साथ आखिरी दो वनडे मैच बाकी बैचे हैं. शुरुआती दो में भारत जीता, तो एक बारिश से रद्द हो गया. और यह तो आप जानते ही हैं कि शुरुआत से ही शुरुआती 3 वनडे मैचों के लिए अलग टीम थी, तो आखिरी 2 मैचों के लिए. अब कप्तान श्रेयस अयर होंगे, तो गिल और केएल राहुल टेस्ट की तैयारी के लिए बाहर चले गए हैं. और कुछ खिलाड़ी इधर-उधर हुए, तो दिग्गजों ने अगले मैच के लिए अपनी XI में भी बदलाव किया है. पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और अंबाती रायुडु ने अब बदलाव करते हुए शुक्रवार को खेले जाने वाले मुकाबले के लिए अपनी टीम चुनी है. रायुडू और कार्तिक ने ईशान किशन और ऋतुराज गायकवाड़ का समर्थन किया है कि वे प्लेइंग इलेवन में शामिल हों. उन्होंने बताया है कि इससे आखिरी दौर के लिए भारत को एक नए रूप में टॉप और मिडिल ऑर्डर में मजबूती मिलेगी.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह के ट्रेड पर लगी मुहर, जानें कितने पैसों में हुआ सौदा
रायुडू ने कहा, 'किशन को शीर्ष पर गिल की जगह लेनी चाहिए और रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करनी चाहिए, जबकि गायकवाड़ को राहुल की जगह मिडिल ऑर्डर में मौका मिलना चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि हाल के दिनों में भारतीय टीम में गायकवाड़ की भूमिका ओपनर की नहीं रही है.
एक वेबसाइट पर शो में रायुडू ने कहा,'मैं शुभमन गिल की जगह शीर्ष पर ईशान किशन के साथ जाऊंगा और रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग करवाऊंगा. गायकवाड़ ने शतक लगाया है, लेकिन हाल के दिनों में उन्होंने भारत के लिए ओपनिंग नहीं की है.' उन्होंने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि ईशान किशन और गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में आना चाहिए. और आप उन्हें उस नंबर के अनुसार ऊपर-नीचे कर सकते हैं जिस पर आप उन्हें बल्लेबाजी कराना चाहते हैं.'
कार्तिक ने भी रायुडू के सुझावों का समर्थन किया जिसमें शीर्ष पर किशन और मिडिल ऑर्डर में गायकवाड़ का समर्थन किया गया. उन्होंने उस बाएं-दाएं हाथ के बल्लेबाजी संयोजन पर भी प्रकाश डाला जो ये दो बदलाव भारत को दे सकते हैं.
कार्तिक ने कहा, 'मुझे लगता है कि ईशान शीर्ष पर हो सकते हैं और आपने रुतु को मिडिल ऑर्डर में खिलाया है, इसलिए वह केएल राहुल की जगह आते हैं. इससे आपको आपको बाएं-दाएं हाथ का संयोजन भी मिल जाएगा.' कार्तिक ने अंशुल कंबोज के विकल्प पर उठाया सवाल. कार्तिक ने शेष मैचों के लिए भारत के गेंदबाजी विकल्पों पर भी चर्चा की और संशोधित टीम से अंशुल कंबोज के अनुपस्थित रहने पर बात की.
वहीं, उन्होंने यश ठाकुर को मौका देने या मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल करने की संभावना जताई. कार्तिक ने आगे जोड़ा, 'क्या यश ठाकुर को मौका मिलता है? या मोहम्मद सिराज अंदर आते हैं? मुझे उम्मीद है कि उन्हें एक मैच मिलेगा. गिल, राहुल और कंबोज प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं, इसलिए आपके पास प्लेइंग इलेवन में तीन तैयार विकल्प हैं.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं