विज्ञापन
This Article is From Jun 12, 2020

केंद्र और बिहार सरकार पर तेजप्रताप यादव का निशाना, 'देख लेंगे चोरी की सरकारों को...'

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया, 'चोर मचाए शोर..! देख लिया है, देख लेंगे चोरी की सरकारों को। जय शाह से RCP टैक्स तक गुंज रहा गलियारों में।। धत्त...'

केंद्र और बिहार सरकार पर तेजप्रताप यादव का निशाना, 'देख लेंगे चोरी की सरकारों को...'
तेजप्रताप यादव बिहार के स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं. (फाइल फोटो)
  • सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं तेजप्रताप यादव
  • RJD चीफ लालू यादव के बड़े बेटे हैं तेजप्रताप
  • बिहार में इस साल के अंत में होंगे विधानसभा चुनाव
पटना:

बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections 2020) होने हैं. सियासी रणयुद्ध शुरू हो चुका है. नेताओं के बीच जुबानी वार-पलटवार जारी है. राष्ट्रीय जनता दल (RJD) पार्टी के नेता व बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने बिहार को लेकर एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट में उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के बेटे जय शाह (Jay Shah) और RCP टैक्स का जिक्र किया है.

तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया, 'चोर मचाए शोर..! देख लिया है, देख लेंगे चोरी की सरकारों को। जय शाह से RCP टैक्स तक गुंज रहा गलियारों में।। धत्त...' तेजप्रताप अक्सर ट्वीट कर विरोधियों पर निशाना साधते रहते हैं. एक ट्वीट में वह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तंज कसते हुए लिखते हैं, 'इस घोर विपदा-काल में जनता और जमीन से दूर लगातार 85 दिनों तक खुद को Quarentine करने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बधाई. लेकिन जनता कह रही है कि #BiharKaCmGayabHai.'

गौरतलब है कि 11 जून को RJD अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) का जन्मदिन था. पिता को याद करते हुए तेजप्रताप यादव ने उनके साथ एक तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जेपी आंदोलन को लीड करने और देश में फासीवाद की चूले हिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले मंडल कमीशन के हीरो को जन्मदिन की हार्दिक बधाई. miss you so much papa..'

VIDEO: तेजप्रताप ने पिता लालू प्रसाद को जेल से निकालने की खाई कसम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Jay Shah, RPC Tax In Bihar, Bihar News, Bihar Assembly Elections 2020
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com