केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान के एक बयान पर विवाद मच गया है. दरअसल, उन्होंने बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी (Rabri Devi) का नाम लिये बगैर उन्हें कथित रूप से अंगूठा छाप कहा था. राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के इस बयान पर उन्हें आड़े हाथों लेते हुए राबड़ी के बेटे और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने मंगलवार को बड़ा बयान दिया. तेज प्रताप ने कहा कि वह इस मामले में राम विलास पासवान (Ram Vilas Paswan) का घेराव करेंगे. आपको बता दें कि बिहार में आगामी लोकसभा चुनाव जदयू और भाजपा के साथ मिलकर लड़ने जा रहे पासवान (Ram Vilas Paswan) ने एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान एनडीए नीत केंद्र सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसदी आरक्षण का विरोध करने को लेकर आरजेडी पर निशाना साधा था. पासवान ने बिना नाम लिये कहा था कि "वे (राजद) सिर्फ नारेबाजी करते हैं और एक अंगूठाछाप को मुख्यमंत्री बनाते हैं." गौरतलब है कि 1997 में राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने चारा घोटाला के मामले में गिरफ्तारी का सामना करने पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देते हुए अपनी पत्नी राबडी देवी को मुख्यमंत्री बनाया था जिन्होंने कम औपचारिक शिक्षा प्राप्त की है.
राम विलास पासवान की बेटी आशा पासवान उन्हीं के खिलाफ बैठी धरने पर, कहा- माफी मांगें
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) के इस बयान पर उनकी बेटी आशा पासवान ने भी पिता द्वारा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी पर की गयी टिप्पणी को लेकर विरोध जताते हुए माफी की मांग की थी और धरने पर बैठ गई थीं. आशा ने कहा कि उनके पिता ने यह बयान देकर राबड़ी देवी को अपमानित किया है इससे हम सभी महिलाएं दुखी हैं. उन्हें ऐसा नहीं बोलना चाहिए था. उन्होंने आरोप लगाया कि 'मेरी मां भी अनपढ़ थीं जिसके कारण पिता (पासवान) ने उन्हें छोड़ दिया. आशा पासवान रामविलास (Ram Vilas Paswan) की पहली पत्नी राजकुमारी देवी की पुत्री हैं. आशा के पति साधु पासवान पिछले साल आरजेडी में शामिल हो गये थे. पिछले साल साधु पासवान ने घोषणा की थी कि आरजेडी द्वारा टिकट दिए जाने पर वे हाजीपुर लोकसभा सीट से रामविलास के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हैं.
चिराग पासवान बोले, राम मंदिर मुद्दे को बेवजह तूल न दे NDA, चुनाव में हो सकता है नुकसान
VIDEO: मिशन 2019: कुशवाहा के बाद पासवान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं