विज्ञापन

जेडीयू ने जारी की राज्य कार्यकारिणी 2026 की सूची, 137 नेताओं को मिली जगह

सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री अशोक चौधरी, लेसी सिंह, दामोदर रावत, मदन सहनी, सुनील कुमार, शीला मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, जमा खान, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता को भी जगह मिली है. सांसद दिलेश्वर कामैत और सुनील कुमार भी कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं.

जेडीयू ने जारी की राज्य कार्यकारिणी 2026 की सूची, 137 नेताओं को मिली जगह
नई दिल्ली:

जनता दल (यूनाइटेड) ने बिहार प्रदेश राज्य कार्यकारिणी 2026 के सदस्यों के नाम की घोषणा कर दी है. कार्यकारिणी में कुल 137 नेताओं को जगह दी गई है. कार्यकारिणी में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र प्रसाद यादव, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री श्रवण कुमार और मंत्री निशांत कुमार समेत शीर्ष नेतृत्व शामिल है.

सूची में केंद्रीय राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर, मंत्री अशोक चौधरी, लेसी सिंह, दामोदर रावत, मदन सहनी, सुनील कुमार, शीला मंडल, भगवान सिंह कुशवाहा, जमा खान, शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, रत्नेश सदा और श्वेता गुप्ता को भी जगह मिली है. सांसद दिलेश्वर कामैत और सुनील कुमार भी कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए हैं.

विधानसभा उपाध्यक्ष नरेंद्र नारायण यादव, विधान परिषद के उपसभापति डॉ. रामवचन राय, विधान परिषद में उप नेता ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह, उप मुख्य सचेतक मंजीत सिंह और सचेतक अश्वमेध देवी, नीरज कुमार, रामविलास कामत, सुधांशु शेखर, अरुण मांझी, विनय कुमार चौधरी उर्फ अजय चौधरी और रीना देवी को भी शामिल किया गया है.

राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक, रामसेवक सिंह, आफाक अहमद खान और रमेश सिंह कुशवाहा तथा राष्ट्रीय सचिव रविंद्र प्रसाद सिंह भी कार्यकारिणी में हैं. पूर्व सांसद विजय कुमार, अनिल प्रसाद हेगड़े, कविता सिंह, रामकुमार शर्मा, अशफाक करीम और कैलाश बैठा को भी जगह दी गई है.

पूर्व मंत्री मनोज कुशवाहा, कृष्णनंदन वर्मा, डॉ. रंजू गीता, विक्रम कुंवर, वीरेंद्र सिंह, अभिराम शर्मा और करुणेश्वर सिंह समेत कई पूर्व विधायक और पूर्व विधान पार्षद भी सूची में शामिल हैं. इसके अलावा रामचंद्र यादव, अंजलि सिन्हा, मृत्युंजय कुमार सिंह, शैलेंद्र मंडल, लोक प्रकाश सिंह, शगुफ्ता अजीम, कमलेश कुमार सिंह, मनोरंजन गिरी, मनोज कुमार, प्रो. देवेंद्र प्रसाद सिंह, निखिल मंडल, विद्यानंद विकल, मदन पटेल और राजेंद्र सिंह जर्ज जैसे नेताओं को भी कार्यकारिणी में स्थान मिला है.

जिला स्तर से भी कई नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है. इसमें बांका से लखन देव लाल, मुजफ्फरपुर से नरेंद्र पटेल, किशनगंज से इंद्रदेव पासवान, अररिया से एन.एम. खान, शिवहर से हरिद्वार राय पटेल, कैमूर से अनिल कुशवाहा, कटिहार से प्रमोद साह, शेखपुरा से डॉ. अर्जुन प्रसाद, मुंगेर से मनोरंजन मजूमदार, भागलपुर से वीनू बिहारी, मधुबनी से कमलाकांत भारती, रोहतास से शोभा चंद्रवंशी, समस्तीपुर से शकुंतला वर्मा, बेगूसराय से शकुंतला गुप्ता और खगड़िया से नीलम वर्मा शामिल हैं. पार्टी नेताओं का कहना है कि इस कार्यकारिणी में सभी वर्गों, क्षेत्रों और अनुभवी व युवा नेताओं का संतुलन रखा गया है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके.

ये भी पढ़ें : दिनभर की 10 बड़ी खबरें: अखिलेश देंगे 25 लाख नौकरी, आजम का छलका दर्द , ओवैसी का दांव और 6000 करोड़ की जंग

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
JDU Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com