- तेजप्रताप यादव ने दिया बयान
- अपने आलोचकों पर किया हमला
- उनका बयान हो रहा है वायरल
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने फिर से एक बयान दिया है, जो इस समय सुर्खियों में है. तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने इस बार अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए कहा है कि हम दोनों भाईयों की जोड़ी पर सवाल उठाएगा या हम दोनों के बीच आएगा उसके ऊपर सुरदर्शन चक्र चलेगा. तेजप्रताप यादव के इस बयान पर खूब रिएक्शन भी आ रहे हैं. वैसे भी तेज प्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) अपनी बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. वो सोशल मीडिया पर भी खासे एक्टिव रहते हैं. बता दें कि तेजप्रताप का यह बयान अब वायरल हो रहा है.
आरजेडी के नेता कह रहे सड़क पर संघर्ष करो, तेजस्वी पार्टी के स्थापना दिवस पर रहे नदारद
Tej Pratap Yadav:Social media mein bhi Krishna-Arjun jodi ko lekar tarah tarah ki baatein kar rahe hain ki ab daal nhi gal raha hai,alag ho gaye....dhar ke cheer denge. Jo Tej aur Tejashwi aur jo Krishna aur Arjun ke beech aayega uske upar Sudarshan Chakra chalega Shri Krishna ka pic.twitter.com/4WLepDG8B7
— ANI (@ANI) July 6, 2019
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने कहा: "सोशल मीडिया में भी कृष्ण-अर्जुन जोड़ी को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं कि अब दाल नहीं गल रही है, अलग हो गए...धर के चीर देंगे. जो तेज और तेजस्वी और जो कृष्णा और अर्जुन के बीच आएगा उसके ऊपर सुदर्शन चक्र चलेगा श्री कृष्णा का." तेजप्रताप यादव ने इस तरह से तेजस्वी यादव का जिक्र करते हुए अपने आलोचकों पर हमला बोला है. यह पहला मौका नहीं है जब तेज प्रताप यादव ने ऐसा बयान दिया है. इससे पहले भी वो इस तरह के विवादित बयान देते आए हैं.
बिहार : तेजस्वी से इस्तीफे की मांग पकड़ रही जोर, कांग्रेस ने भी इशारों ही इशारों में कह दी ये बात
इससे पहले तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने मुजफ्फरपुर में चमकी बुखार से हो हुई बच्चों की मौत को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था कि नीतीश बाबू हम राजनीति बाद में कर लेंगे अभी इन मासूमों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है. कुछ भी कीजिए इन बच्चों को बचा लीजिए. बिहार में इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम' से 100 से अधिक बच्चों की मौत हो चुकी है. तेजप्रताप यादव ने ट्वीट किया था: "सुशासन बाबू, माना कि ये 5-10 वर्ष के मासूम बच्चे किसी दल के वोटर नहीं हैं लेकिन क्या इन सैकड़ो मासूमों की जान आपके सुशासन की जिम्मेदारी नहीं हैं? नीतीश बाबू हम राजनीति बाद में कर लेंगे अभी इन मासूमों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है. कुछ भी कीजिए इन बच्चों को बचा लीजिए."
VIDEO: तेजप्रताप के ट्वीट से बढ़ी राजद की टेंशन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं