विज्ञापन

VIDEO: सोशल मीडिया पर उड़ी बेटी होने की अफवाह तो सामने आए तेजप्रताप, जानें क्या दिया जबाव

रिपोर्टर ने सवाल किया- खबरें चल रही हैं कि आपको पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई हैं? इस सवाल के जवाब में जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव ने क्या कुछ कहा? देखें.

VIDEO: सोशल मीडिया पर उड़ी बेटी होने की अफवाह तो सामने आए तेजप्रताप, जानें क्या दिया जबाव
जनशक्ति जनता दल के नेता तेज प्रताप यादव.
  • जनशक्ति जनता दल नेता तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव से संबंधों की वायरल अफवाहों को पूरी तरह से खारिज किया है.
  • सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के मां बनने की खबर फैलने के बाद तेज प्रताप यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सफाई दी.
  • तेज प्रताप यादव ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को षड्यंत्र बताते हुए पांच लोगों के नाम जयचंद के रूप में बताए.
पटना:

जनशक्ति जनता दल (JJD) नेता तेज प्रताप यादव को लेकर रविवार को सोशल मीडिया पर एक चर्चा शुरू हुई. बिहार से कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के मां बनने की बात लिखी. अनुष्का यादव वही लड़की है, जिसके साथ पिछले साल तेज प्रताप यादव की तस्वीर सामने आने के बाद उनके जीवन में भूचाल मचा था. सोशल मीडिया पर चली चर्चा में कहा गया कि अनुष्का यादव ने एक बेटी को जन्म दिया है. सोशल मीडिया पर जैसे ही यह चर्चा चली बिहार के कई छोटे-मोटे न्यूज चैनलों पर छायावाद में तेज प्रताप यादव के पिता बनने की चर्चा चलने लगी. करीब एक घंटे में ही यह बड़ा बज बन गया. सोशल मीडिया से शुरू हुई इस चर्चा पर जवाब देने के लिए तेजप्रताप यादव ने आनन-फानन में प्रेस कॉफ्रेंस बुलाई. 

प्रेस कॉफ्रेंस में तेज प्रताप ने 5 जयचंद के नाम गिनाएं

इस प्रेस कॉफ्रेंस में तेज प्रताप यादव ने पहली बार उन 5 नामों का खुलासा किया, जिसे वो जयचंद कह कर संबोधित करते हैं. तेज प्रताप यादव ने इस प्रेस कॉफ्रेंस में अनुष्का यादव संग वायरल हुई तस्वीर पर भी सफाई दी. उन्होंने दो-टूक कहा कि मेरा उस लड़की से कोई संबंध नहीं. 

बेटी होने की खबरें चल रही हैं... तेज प्रताप ने दिया ये जवाब

इस प्रेस कॉफ्रेंस के बाद न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए तेज प्रताप यादव बेटी होने की चल रही अफवाह पर जवाब दिया. रिपोर्टर ने सवाल किया- खबरें चल रही हैं कि आपको पुत्री रत्न की प्राप्ति हुई हैं? इस सवाल के जवाब में तेज प्रताप यादव ने कहा इसको हम खारिज करते हैं, पूरी तरह से. जिस तरह से हमारे ऊपर षडयंत्र रचा गया.. ये मुकेश रौशन बताएंगे कि किस तरह से उनका मामा-भांजा का रिलेशन है. 

तेज प्रताप बोले- आकाश भाटी से लड़की के क्या संबंध?

कौन बदनाम कर रहा है... इस सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि यह आकाश भाटी बताएंगे कि आकाश भाटी से उस लड़की का क्या संबंध है? और बदनाम मुझे किया जा रहा है. इस बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने मेरे पास अथाह संपत्ति है, इसलिए मुझे फंसाया गया. उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी परिवार से निकालने के बाद अब मैं अलग रह कर पार्टी चला रहा हूं तो मुझे बदनाम किया जा रहा है. 

आगे क्या करेंगे... इस सवाल पर तेज प्रताप ने कहा कि हम लड़ाई लड़ेंगे. कोर्ट जाएंगे. अनुष्का यादव के साथ रिलेशन की चर्चाओं पर तेज प्रताप ने कहा- मैं इस कथित संबंध को पूरी तरह खारिज करता हूं. अनुष्का यादव के साथ जो मेरी फोटो वायरल हुई थी, वह मेरे अकाउंट के हैक होने के कारण हुई. जिस तरह मेरे पिता को झूठे मुकदमों में फंसाया गया, उसी तरह मुझे भी फंसाया जा रहा है.

जो हमें बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ कोर्ट जाएंगेः तेज प्रताप

इस दौरान तेजप्रताप यादव ने सवाल उठाते हुए कहा- आकाश गुर्जर कौन है? अनुष्का यादव का आकाश गुर्जर से क्या संबंध है, यह साफ किया जाए. उन्होंने चेतावनी दी जो लोग मुझे बदनाम कर रहे हैं, उनके खिलाफ हम कोर्ट जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगे. 

यह भी पढ़ें - तेज प्रताप ने पहली बार गिनाए 5 'जयचंद' के नाम, अनुष्का के साथ रिश्ते की खबर को बताया साजिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tej Pratap Yadav, Tej Pratap Yadav News, Tej Pratap Yadav Girlfriend Anushka, Tej Pratap Yadav Girlfriend, Tej Pratap Yadav Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com