राजद प्रमुख लालू यादव (Lalu Yadav) के बड़े बेटे और बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव (Tej Pratap Yadav) ने पटना स्थित प्रदेश मुख्यलय पर लगातार दूसरे दिन भी जनता दरबार लगाया. बता दें कि तेजप्रताप ने सोमवार को कहा था कि यदि पार्टी की कमान उन्हें सौंपी गई तो वह पीछे नहीं हटेंगे, लेकिन उनके राजद की कमान संभालने की संभावना को लेकर अन्य नेताओं में खलबली संबंधी सवालों के जवाब नहीं दिए.
यह भी पढ़ें: तलाक की अर्जी देने के बाद घर वापस नहीं आए तेज प्रताप, जेडीयू प्रवक्ता ने दी तेजस्वी यादव को यह नसीहत
उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी में कुछ आरएसएस जैसी सोच वाले लोग हैं, लेकिन मुझसे व्यक्तिगत रूप से मिलने के बाद उनके विचार भी बदलेंगे. मुझे नहीं पता है कि वह क्या कह रहे हैं और क्यों कह रहे हैं. चुनाव आ रहे हैं और कई लोग बेकार में टिकट की चिंता करते हुए बोलने लगते हैं.
यह भी पढ़ें: बिहार विधानसभा में लालू यादव परिवार का ड्रामा, भाई तेजस्वी यादव और मां राबड़ी देवी से बचते दिखे तेजप्रताप
तेजप्रताप ने यह भी कहा कि वह तेजस्वी यादव को बिहार का अगला मुख्यमंत्री बनाने के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हैं. उन्होंने कहा, 'मैंने सार्वजनिक तौर पर अपनी प्रतिबद्धता बहुत पहले जताई थी. मैंने महाभारत का प्रसंग भी दिया था, मैंने बार-बार कहा भी है कि तेजस्वी अर्जुन हैं और मैं कृष्ण की भूमिका निभाऊंगा. मैं उसका पथ प्रदर्शन करूंगा.' उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग भाइयों के बीच दीवार खड़ी करना चाहते हैं. यह पूछने पर कि क्या वह चाहते हैं कि तेजस्वी जनता दरबार में शामिल हों, उन्होंने कहा क्यों नहीं?
दलित बस्ती कमला नेहरू नगर का हाल जानने जब मैं पहुँचा तो देखकर दंग रह गया. विकास पुरुष के राज में यहाँ न तो बिजली है ना पानी. स्कूल, अस्पताल, सड़क जैसे प्राथमिक सुविधाएं भी यहाँ नदारद है. एक बुजुर्ग बीमार महिला का इलाज कराने के लिए मुझे स्वयं निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा.
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) December 25, 2018
तेजप्रताप ने दलित बस्ती कमला नेहरू नगर का दौरा भी किया. उन्होंने ट्वीट किया, दलित बस्ती कमला नेहरू नगर का हाल जानने जब मैं पहुंचा तो देखकर दंग रह गया. विकास पुरुष के राज में यहां न तो बिजली है ना पानी. स्कूल, अस्पताल, सड़क जैसे प्राथमिक सुविधाएं भी यहां नदारद है. एक बुजुर्ग बीमार महिला का इलाज कराने के लिए मुझे स्वयं निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा.
VIDEO: जब साइकिल चलाते वक्त बीच सड़क पर गिरे तेज प्रताप यादव
बता दें कि पटना की एक अदालत में नवंबर महीने में तेजप्रताप ने अपनी पत्नी ऐश्वर्या से तलाक लेने की अर्जी दी है, जिसके बाद वह वृंदावन चले गए थे. इसके बाद यहां कयास लगने लगा था कि तेजप्रताप अब राजनीति से दूर रहेंगे, लेकिन वह एकबार फिर राजनीति में सक्रिय हो गए हैं.
(इनपुट: भाषा)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं