विज्ञापन

घर में चोरी, पार्टी संगठन भंग, अनुष्का की फैमिली के आरोप... तेज प्रताप मुश्किल में फंसे क्यों दिख रहे?

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी की राष्ट्रीय और प्रदेश कमेटी को भंग कर दिया है. पार्टी के सचिव और अपने निजी सच‍िव मोतीलाल यादव को पार्टी से निकाल दिया. 

घर में चोरी, पार्टी संगठन भंग, अनुष्का की फैमिली के आरोप... तेज प्रताप मुश्किल में फंसे क्यों दिख रहे?
तेज प्रताप यादव ने अपनी पार्टी के कार्यकारिणी को भंग कर दिया. (फोटो- आईएनएस)

तेज प्रताप यादव ने अपने निजी सचिव और पार्टी के सचिव मोतीलाल यादव पर अपने घर में 20 लाख रुपये कैश और कई मोबाइल, लैपटॉप और सोने की चेन चोरी करने का आरोप लगाया है . तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनके निजी सचिव मोतीलाल यादव उनके घर से जरूरी सामान चोरी करके फरार हो गया है. इसके बाद तेज प्रताप यादव ने इस मामले को लेकर सचिवालय थाना में मामला दर्ज कराया है. सचिवालय थाना की पुलिस तेज प्रताप यादव के आवास पहुंचकर इस पूरे मामले की जांच की. मोतीलाल की तलाश में पुलिस लगी हुई है .

आकाश यादव पर कराया था केस 

अनुष्का यादव के भाई आकाश यादव ने तेज प्रताप के ऊपर आरोप लगाया था कि तेज प्रताप यादव उनके घर में आकर हंगामा किया, ज‍िसके बाद से आकाश की तरफ से तेज प्रताप के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था, इसके आरोप में तेज प्रताप यादव ने इसे झूठ बताया साथ ही अपनी राजनीतिक छवि को बिगड़ने का आरोप आकाश यादव और उनके परिवार पर तेज प्रताप यादव ने लगाया है . इसके बाद तेज प्रताप यादव ने सचिवालय थाना पहुंचकर आकाश यादव और अन्य सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.
 

मोतीलाल और आकाश यादव की दोस्ती थी  

बताया जाता है कि मोतीलाल जो की तेज प्रताप के निजी सचिव थे, और आकाश यादव के बीच पूर्व से दोस्ती है, तेज प्रताप यादव का कहना है कि यह दोनों लोग मिले हुए हैं और मेरी छवि को खराब किया जा रहा है . जिसको लेकर तेज प्रताप यादव ने पुलिस में मामला भी दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि तेज प्रताप यादव ने पुलिस को इस मामले में कई साक्ष्‍य दिए हैं, जिसमे मोतीलाल यादव और आकाश यादव के बारे में कई सारी जानकारियां हैं क‍ि कैसे यह लोग मिलकर तेज प्रताप यादव की छवि को खराब कर रहे हैं. तेज प्रताप यादव ने अपने पूर्व में सचिव रहे मिसाल सिन्हा को फिर से निजी सचिव नियुक्त किया है, और जल्दी पार्टी की नई कमेटी का गठन भी किया जाएगा. 

तेज प्रताप यादव पर मामला दर्ज 

मोतीलाल यादव की पत्नी भी इस मामले के बाद कदम कुआं थाना पहुंचती हैं और तेज प्रताप यादव के खिलाफ भी मामला दर्ज कराती हैं. साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके पति कहां हैं? अभी इसकी जानकारी किसी को नहीं है.

यह भी पढ़ें: तेज प्रताप यादव के PA की पत्‍नी आईं सामने, रोते हुए बोलीं- मेरे पत‍ि सुरक्षित हैं या नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Tej Pratap Yadav, Patna, Tej Pratap Yadav News Updates, Tej Pratap Patna
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com