विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2017

बढ़ सकती हैं तेजप्रताप की मुश्किलें, सुशील मोदी ने दिए 'मिट्टी घोटाले' की जांच के आदेश

बिहार में महागठबंधन टूटने और बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बनने के बाद लालू परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है.

बढ़ सकती हैं तेजप्रताप की मुश्किलें, सुशील मोदी ने दिए 'मिट्टी घोटाले' की जांच के आदेश
तेजप्रताप यादव के खिलाफ पुरानी दबी फाइलें खुलने सकती हैं...
  • महागठबंधन टूटने के बाद भी कम नहीं हो लालू परिवार की मुसीबतें
  • नई सरकार बनने के बाद लालू परिवार निशाने पर है
  • सत्ता बदलने के बाद अब तेजप्रताप पर कानूनी शिकंजा
पटना: बिहार में महागठबंधन टूटने और बीजेपी के सहयोग से नई सरकार बनने के बाद लालू परिवार पर कानूनी शिकंजा कसता नजर आ रहा है. तेजस्वी यादव पर पहले से ही जांच के फंदे में है. सत्ता बदलने के बाद अब तेजप्रताप यादव के खिलाफ पुरानी दबी फाइलें खुलने जा रही हैं. उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने पदभार संभालने के साथ ही तेज प्रताप यादव के खिलाफ विजिलेंस जांच के आदेश दे दिए हैं. इतना ही नहीं वन एवं पर्यावरण मंत्री सुशील मोदी ने विभाग को भी पूरे मामले में तलब किया है. पिछले 48 घंटों में लगभग 100 लोगों से पूछताछ की गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पुलिस कार्रवाई की हरी झंडी मिलने के बाद आरजेडी के मनेर से विधायक भाई वीरेंद्र सिंह के खिलाफ थाना क्षेत्र में केस दर्ज किया गया है.

इसके अलावा सुशील मोदी ने दावा किया है कि वह अगले तीन दिन में लालू यादव को एक्सपोज कर देंगे. उन्होंने यह भी कहा कि वह लालू के बालू माफियाओं से संबंधों को भी उजागर कर देंगे.   

सुशील मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी. उन्होंने कहा कि विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई उनकी शीर्ष प्राथमिकता है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "मैंने अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है. अब मैं पहले समीक्षा करूंगा, फिर अपनी प्राथमिकताएं तय करूंगा. हां, इतना जरूर है कि विकास और भ्रष्टाचार से लड़ाई मेरी पहली प्राथमिकता है."

ये भी पढ़ें : सुशील मोदी का करारा जवाब, गुप्त मतदान होता तो RJD टूट जाती, बहुमत था तो साबित कर लेते

उन्होंने कहा कि इस सरकार का गठन ही भ्रष्टाचार के खिलाफ हुआ है. भ्रष्टाचार, काला धन हमारी पहली प्राथमिकता है. बदले की भावना से काम नहीं होगा, परंतु सबूत आने पर किसी को छोड़ा भी नहीं जाएगा.

पढ़ें: बिहार BJP के असली हीरो सुशील मोदी कहीं अनसुने तो नहीं रह जाएंगे, ये था पहला तीर...

VIDEO : तेजस्‍वी इस्‍तीफा दे देते तो मैं यहां नहीं होता : सुशील मोदी

पूर्व वन एवं पर्यावरण मंत्री और राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे तेजप्रताप यादव की कथित मिट्टी घोटाले में संलिप्तता के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, "वन विभाग से जुड़ा मिट्टी घोटाला का जो मामला है, उसे देखेंगे. फाइलें मंगवाई गई हैं."
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nitish Kumar, Tej Pratap Yadav, Lalu Yadav, Sushil Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com