विज्ञापन
This Article is From Nov 04, 2017

बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान भगदड़, 3 की मौत

सिमरिया घाट पर पहले से भारी भीड़ थी, ऐसे में इस दुखद घटना ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रशासनिक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं.

बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान के दौरान भगदड़, 3 की मौत
बेगूसराय के सिमरिया घाट पर मची भगदड़
पटना: बिहार के बेगूसराय में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर बड़ा हादसा हो गया. यहां के सिमरिया घाट पर गंगा स्‍नान के दौरान अफवाहों के कारण मची भगदड़ में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई. वहीं कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंचे सदर डीएसपी मिथिलेश कुमार ने इस हादसे में तीन महिलाओं की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद नदी किनारे अफरा-तफरी का माहौल बन गया. लोग चारों तरफ इधर उधर भागते नजर आए. लोगों में पुलिस, प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भी देखने को मिल रहा है. सिमरिया घाट पर पहले से भारी भीड़ थी, ऐसे में इस दुखद घटना ने भीड़ को नियंत्रित करने के प्रशासनिक इंतजाम एवं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.

यह भी पढ़ें : एलफिंस्टन हादसा : फूल बेचने वाले ने लगाई आवाज, 'फूल गिर गया', भीड़ समझी 'पुल गिर गया'

सिमरिया घाट पर हर साल की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर तड़के से ही गंगा स्नान के लिए भारी भीड़ जुटी हुई थी. पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने इस हादसे पर ट्वीट किया, कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर गंगा घाट पर स्नान के दौरान भगदड़ की खबर सुनकर दुखी हूं. राज्य सरकार को भीड़ को नियंत्रित करने के उपायों पर ध्यान देना चाहिए था.

यह भी पढ़ें : बिहार में छठ पूजा के दौरान डूबने से 22 लोगों की मौत

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को राजधानी पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों में हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई. इस मौके पर मंदिरों में भी पूजा-अर्चना करने वालों का तांता लगा हुआ है.

VIDEO : बेगूसराय के सिमरिया घाट पर मची भगदड़
पटना के गंगा नदी के कंगन घाट, कलेक्ट्रिएट घाट, दानापुर घाट, महेंद्रूघाट सहित सभी घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी हुई है. कई घाटों पर तो श्रद्धालु रात को ही पहुंच गए थे.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Begusarai, Stampede
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com