विज्ञापन

बेटी की डोली के बाद पिता की उठी अर्थी, वीडियो पर विदाई देख फूट-फूटकर रोने लगे लालबाबू

सीतामढ़ी में एक पिता ने अपनी बेटी की शादी अस्पताल के बिस्तर पर लेटे-लेटे देखी, जैसी ही बेटी की डोली उठी उसके कुछ देर बार लालबाबू महतो का भी निधन हो गया. विस्तार से पढ़ें रंजीत कुमार की ये रिपोर्ट...

बेटी की डोली के बाद पिता की उठी अर्थी, वीडियो पर विदाई देख फूट-फूटकर रोने लगे लालबाबू
बेटी की विदाई के बाद पिता का निधन (Photo- NDTV)

किसी भी पिता की सबसे बड़ी ख्वाहिश होती है कि वह अपनी बेटी को अपने हाथों से विदा करे, लेकिन नियति ने लालबाबू महतो के साथ ऐसा खेल खेला कि उनकी अंतिम इच्छा तो पूरी हो गई, मगर उसी पल उनकी जीवन यात्रा भी समाप्त हो गई. बेटी निधि कुमारी की शादी और विदाई उन्होंने अस्पताल के बिस्तर पर लेटे-लेटे वीडियो कॉल से देखी, लेकिन जैसे ही डोली घर से उठी, वैसे ही पिता की सांसे भी थम गईं.

बेटी की शादी से पहले बिगड़ी तबीयत

जानकारी के अनुसार, लालबाबू महतो सोनबरसा बस स्टैंड इलाके के रहने वाले हैं, जोकि लंबे समय तक तुलसी बस में कंडक्टर के रूप में कार्यरत रहे. उन्होंने अपनी नौकरी की कमाई से ही परिवार का पालन-पोषण किया. उनकी सबसे छोटी बेटी निधि कुमारी की शादी सीतामढ़ी जिले के मोहनपुर निवासी युवक के साथ पूरे रीति-रिवाज और धूमधाम से संपन्न हुई, लेकिन शादी से तीन दिन पहले अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनके साथ पत्नी मीनू देवी और पुत्र राजेश मौजूद थे.

बेटी की विदाई पर पिता के नहीं रुके आंसू

बेटी की शादी में शामिल होने की उनकी तमन्ना अधूरी रह गई, लेकिन वीडियो कॉल ने उनकी अंतिम इच्छा पूरी कर दी. अस्पताल से उन्होंने बेटी की हल्दी, वरमाला और विवाह की सभी प्रमुख रस्में देखीं. जब बेटी की विदाई हुई, तब पिता की आंखों से भी आंसुओं की धार बह निकली. अस्पताल के कमरे में मौजूद पत्नी और बेटे के साथ उन्होंने अपनी लाडली को विदा होते देखा.

Latest and Breaking News on NDTV

पिता ने अस्पताल से वीडियो कॉल पर देखी बेटी के शादी. Photo Credit: NDTV

बेटी की डोली के बाद पिता के निकले प्राण

बताया जाता है कि बेटी की विदाई के कुछ ही देर बाद लालबाबू महतो ने अस्पताल में अंतिम सांस ली. एक ओर बेटी अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए ससुराल रवाना हो रही थी, वहीं दूसरी ओर पिता इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह रहे थे. यह दृश्य इतना भावुक था कि अस्पताल का माहौल भी गमगीन हो गया. पत्नी मीनू देवी के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे और पुत्र राजेश ने एक ही दिन में अपनी बहन की विदाई और पिता का बिछोह दोनों देखा. लालबाबू महतो अपने पीछे पत्नी, तीन पुत्र और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें- VIDEO: पटना में खान सर के कोचिंग में शॉर्ट सर्किट, चिंगारी देख क्लासरूम से भागे छात्र

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Bihar News, Sitamarhi, Bihar Hindi News, Bihar Police
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com