- शत्रुघ्न सिन्हा ने किया रूडी पर पलटवार
- कहा-दबाव में न झुकें, रीढ़ को सीधा रखें
- रूडी ने शत्रुघ्न सिन्हा पर किया था हमला
पटना साहिब से भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने सोमवार को अपनी पार्टी के प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी (rajiv pratap rudy) पर कटाक्ष किया कि दरकिनार होने के कारण बहुत दबाव में चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री के लिए वह सहानुभूति रखते हैं. भाजपा सांसद रूडी ने कोलकाता में हाल में आयोजित ममता बनर्जी की रैली में भाजपा नेतृत्व पर प्रहार करने पर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) पर हमला किया था. अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने राजीव प्रताप रूडी (rajiv pratap rudy) का नाम लिए बिना कहा, ‘‘मुझे पार्टी के युवा प्रवक्ता और पुराने मित्र के बयान पर आश्चर्य नहीं हुआ. कुछ लोग कह रहे हैं कि मेरे युवा मित्र पार्टी में दरकिनार किए जाने के कारण बहुत दबाव में हैं. हमें उनके प्रति सहानुभूति रखनी चाहिए क्योंकि ऐसा प्रतीत होता है कि उन्होंने दबाव में मेरे खिलाफ बयान दिए होंगे या शायद खुद को प्रासंगिक बनाए रखने का उनका यह प्रयास होगाा .''
रियल एक्शन हीरो हैं PM नरेंद्र मोदी, लेकिन काम नहीं करने की वजह से जनता से दूर हुए : शत्रुघ्न सिन्हा
राजीव प्रताप रूडी (rajiv pratap rudy) ने शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को बहुत ही चतुर और अवसरवादी बताते हुए कहा था कि अयोग्य ठहराए जाने से बचने के लिए संसद में जब भी कोई व्हिप पार्टी द्वारा जारी किया जाता था वह संसद में उपस्थित रहते थे. उन्होंने यह भी कहा था कि कोलकाता रैली में सिन्हा की मौजूदगी का उनकी पार्टी निश्चित तौर पर संज्ञान लेगी. सिन्हा ने एक अन्य ट्वीट में रूडी को सलाह दी कि वह दबाव में न झुकें और अपनी रीढ़ सीधी रखें और विरोध के बावजूद व्यक्तिगत होने की ज़रूरत नहीं है.
शत्रुघ्न सिन्हा पर BJP ले सकती है बड़ा फैसला, इस दिग्गज नेता ने दिया संकेत
राजीव प्रताप रूडी (rajiv pratap rudy) ने कहा था, "मैंने पिछले पांच सालों में कभी उनको पार्टी के किसी भी कार्यकलाप में नहीं देखा. वह बहुत चतुर हैं और अपनी राजनीतिक समझ के अनुसार फैसले लेते हैं. वह खुद को भाजपा के बताते हैं और विपक्ष की रैली में शामिल होते हैं. इसलिए, मुझे पक्का विश्वास है कि पार्टी इस पर कार्रवाई करेगी."
VIDEO: सवालों के जवाब नहीं देंगे तो सुनना पड़ेगा कि चौकीदार चोर है : शत्रुघ्न सिन्हा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं