विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2025

बिहार के मुस्तफापुर में स्कूल संचालक की बीच रोड पर गोली मारकर हत्या

परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी.

बिहार के मुस्तफापुर में स्कूल संचालक की बीच रोड पर गोली मारकर हत्या
  • स्कूल संचालक अजीत कुमार यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है.
  • घटना खगौल थाना के मुस्तफापुर में हुई, जहां अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं.
  • पुलिस ने घटना स्थल पर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
  • मृतक का एक महिला के साथ लिव-इन रिलेशन होने की बात सामने आई है.

पटना में हुए व्यवसायी गोपाल खेमका हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई थी कि खगौल थाना के मुस्तफापुर में स्कूल संचालक की बीच रोड पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस दुस्साहसिक वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. मुस्तफापुर के रहने वाले और लेखनगर में स्कूल चलाने वाले अजीत कुमार यादव की रविवार देर रात को DAV खगौल के पास बीच सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी गई. बताया जाता है कि अपराधी पहले से घात लगाकर बैठे थे और जैसे ही अजीत कुमार यादव अपने स्कूटी से पहुंचे, उन्हें घेरकर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं. घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही सिटी एसपी (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने परिजनों से पूछताछ की है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके.

अजीत कुमार यादव लेखनगर में रहकर वहीं से मुस्तफापुर आते-जाते थे. शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक का एक महिला से वर्षों से लिव-इन रिलेशन भी था, जिससे उनके दो बच्चे भी हैं. ऐसे में पुलिस पारिवारिक विवाद और अवैध संबंध को भी हत्या के कारणों में शामिल मानकर हर पहलू से जांच कर रही है.

परिजनों को जैसे ही घटना की सूचना मिली, घर में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी. फिलहाल इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुलकर कुछ भी कहने से बच रहे हैं. सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और साजिश का पूरा पर्दाफाश होगा.

(दानापुर से गौरव कुमार की रिपोर्ट)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Danapur, School Operator Murder, Bihar Live In Relation Murder, Mustafapur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com