विज्ञापन

पुलिस के समझाने पर रोशन आनंद थाने से हटे, खान सर पर FIR के लिए 12 बजे तक का द‍िया अल्‍टीमेटम

प्रिंस की मौत के मामले में रोशन आनंद ने खान सर के ख‍िलाफ FIR दर्ज कराने पटना के अगम थाना पहुंचे. पुल‍िस ने FIR दर्ज नहीं की तो वे भड़क गए.

पुलिस के समझाने पर रोशन आनंद थाने से हटे, खान सर पर FIR के लिए 12 बजे तक का द‍िया अल्‍टीमेटम
रोशन आनंद ने खान सर पर केस दर्ज करने का अल्टीमेटम दिया. (फोटो- एजेंसी)

पटना पुल‍िस ने काफी देर तक रोशन आनंद को समझाया, इसके बाद वे शांत हुए. उन्होंने आज 12 बजे तक पुल‍िस को अल्‍टीमेटम द‍िया. रोशन आनंद ने कहा क‍ि फैजल खान (खान सर) पर एफआईआर नहीं हुई तो कोर्ट जाएंगे. रोशन आनंद भाई प्रिंस की मौत का ज‍िम्‍मेदार खान सर को बता रहे हैं. रोशन आनंद एफआईआर दर्ज कराने बुधवार को पटना के अगम थाना पहुंचे. केस दर्ज नहीं करने पर थाने में ही धरने पर बैठ गए, और कहा क‍ि पटना पुल‍िस चाहे गोली मार दे, वे यहीं पर बैठेंगे.  उन्होंने कहा क‍ि रसूख की वजह से एफआईआर नहीं क‍िया जा रहा है. 

शिक्षकों और छात्रों से समर्थन मांगा 

रोशन आनंद ने देश के शिक्षकों और छात्रों से समर्थन मांगा है. रोशन आनंद ने कहा कि थाना प्रभारी FIR करने से मना किया है. SSP को फोन किया, उनसे बात नहीं हो पाई, IG से मिलने गए, लेकिन  मुलाकात नहीं हुई. 

प्रिंस की मौत को बताया साजिश 

रोशन आनंद ने पुल‍िस को दी शिकायत में बताया क‍ि दावा नहीं, पूरा विश्वास है कि फैजल खान उर्फ खान, डॉ. रामाशंकर प्रसाद और कन्हैया कुमार सिंह और अन्य लोगों ने गहरी साजिश रचकर मेरे भाई प्रिंस की हत्या कर दी. शिकायत में रोशन आनंद ने कहा कि इन अपराधियों को गिरफ्तार कर सजा दिलाई जाए. जिससे हमारे परिवार की न्याय में निष्ठा बनी रही.

खान सर की कोचिंग पर हुआ था हमला 

पटना में खान सर की कोच‍िंग पर 2 जून को हमला हुआ था. खान सर ने हमला करवाने का आरोप ज्ञान ब‍िंदु कोच‍िंग के डायरेक्‍टर रोशन आंनद और उनके भाई प्रिंस यादव पर लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था. पुल‍िस ने 3 जून को रोशन आनंद को ग‍िरफ्तार करके जेल भेज द‍िया. 14 जून को रोशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी. जेल से बाहर आने के बाद रोशन आनंद ने पटना पुलिस और खान सर पर साजिश के तहत फंसाने का आरोप लगाया था. उन्होंने भाई प्रिंंस की मौत का जिम्मेदार खान को बताया. 

यह भी पढ़ें: रोशन आनंद को गलत तरीके से फंसाया, पटना SSP को नोट‍िस; मानवाध‍िकार आयोग ने मांगी र‍िपोर्ट

 

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Khan Sir, Patna, Roshan Anand, Khan Sir FIR Controversy
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com