विज्ञापन

'सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा,' बिहार में शराबबंदी पर RJD एमएलसी सुनील सिंह का बड़ा बयान

सुनील सिंह ने आगे कहा कि आप भी ये बात जानते हैं बिहार की सीमा से लगने राज्यों और यहां तक की नेपाल में शराबबंदी नहीं है. ऐसे में बिहार में ये कानून सही से लागू हो जाएगा इसकी कल्पना करना ही गलत है. आज हमारी युवा पीढ़ी भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. जिन लोगों को शराब नहीं मिलता है वो लोग सूखा नशा कर रहे हैं.

'सदन परिसर में शराब की डिलीवरी कराकर दिखा दूंगा,' बिहार में शराबबंदी पर RJD एमएलसी सुनील सिंह का बड़ा बयान
आरजेडी एमएलसी का शराबबंदी को लेकर बड़ा बयान
NDTV
  • राष्ट्रीय जनता दल के एमएलसी सुनील सिंह ने बिहार सरकार पर योजनाओं में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है
  • सुनील सिंह ने कहा कि बिहार में शराबबंदी केवल नाममात्र की है, वास्तविकता में शराब की खुलेआम डिलीवरी हो रही है
  • 2016 में लागू शराबबंदी के बावजूद राज्य में शराब की खपत में कमी नहीं आई बल्कि अवैध कारोबार में वृद्धि हुई है
पटना:

बिहार में जारी शराबबंदी को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के एमएलसी सुनील सिंह ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार सरकार को निशाने पर लेते हुए योजनाओं में भ्रष्टाचार और शराबबंदी की विफलता पर तीखे सवाल भी उठाए हैं. सुनील सिंह ने बुधवार को कहा कि बिहार में बिना भ्रष्टाचार के किसी योजना की कल्पना तक नहीं की जा सकती है. साथ ही उन्होंने शराबबंदी के नाम पर चल रही धांधली पर भी टिप्पणी की है. शराबबंदी पर हमला बोलते हुए सुनील सिंह  ने कहा कि बिहार में आज भी शराब की सरेआम डिलीवरी हो रही है.

उन्होंने कहा कि शराबबंदी सिर्फ नाम के लिए है, धरातल पर ऐसा कुछ नहीं है. अगर आपको सबूत चाहिए तो 27 फरवरी को सदन के अंतिम दिन मैं सदन परिसर में ही शराब की डिलीवरी करावर दिखा सकता हूं. उनका दावा है कि 2016 से लागू हुई शराबबंदी के बावजूद भी राज्य में इसकी खपत में कमी नहीं आई है. बल्कि इस नए कानून की वजह से राज्य में अवैध कारोबार और बढ़ गया है. सुनील सिंह ने कहा कि मैं तो साफ तौर पर कहता है कि 2016 से पहले राज्य में जितनी शराब की खबत थी उसकी तुलना में शराबबंदी होने के बाद खपत कई गुना ज्यादा बढ़ी है. ये बात किसी छिपी नहीं है.

सुनील सिंह ने आगे कहा कि आप भी ये बात जानते हैं बिहार की सीमा से लगने राज्यों और यहां तक की नेपाल में शराबबंदी नहीं है. ऐसे में बिहार में ये कानून सही से लागू हो जाएगा इसकी कल्पना करना ही गलत है. आज हमारी युवा पीढ़ी भी पूरी तरह से बर्बाद हो गई है. जिन लोगों को शराब नहीं मिलता है वो लोग सूखा नशा कर रहे हैं. आज बिरा में सूखे नशे का व्यापार भी लगातार  बढ़ रहा है. कोई भी ऐसी जगह नहीं है जहां आप पैसे दे दीजिए और आपको शराब की डिलीवरी ना हो. सब कुछ खेले तौर पर हो रहा है. 

हर योजना में है भ्रष्टाचार

सुनील सिंह ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज की तारीख में राज्य में ऐसी कोई योजना नहीं है जिसमें भ्रष्टाचार ना हो. सभी योजनाओं में भ्रष्टाचार व्याप्त है. ये दुख की बात है. उन्होंने कहा कि सरकार में बैठे लोगों को इसकी जानकारी है लेकिन फिर ये रुक नहीं रहा है. 

यह भी पढ़ें: बिहार में खत्म होगी शराबबंदी? नीतीश सरकार ने साफ किया अपना रुख

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
RJD MLC Sunil Singh, Sharabbandi In Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com