विज्ञापन

उम्मीदवार उतारेंगे और जीतेंगे...राज्य सभा चुनाव से पहले हो रही हलचल के बीच तेजस्वी यादव

राज्यसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में बैठकों की रफ्तार तेज है. तेजस्वी यादव सहयोगी दलों के साथ साझा उम्मीदवार की रणनीति व संख्या बल का आकलन कर रहे हैं.

उम्मीदवार उतारेंगे और जीतेंगे...राज्य सभा चुनाव से पहले हो रही हलचल के बीच तेजस्वी यादव
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव
  • तेजस्वी महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और विधायकों से राज्य सभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं
  • महागठबंधन में साझा उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनती दिख रही है ताकि राज्य सभा चुनाव में मजबूत स्थिति बनाई जा सके
  • नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि उम्मीदवार तय होगा और महागठबंधन चुनाव जीतने के लिए उम्मीदवार उतारेगा
पटना:

राज्य सभा चुनाव को लेकर महागठबंधन में भी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. तेजस्वी यादव विधानसभा स्थित अपने चेंबर में गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं और विधायकों से लगातार मुलाकात कर रहे हैं. सूत्रों के अनुसार, तेजस्वी यादव सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य सभा चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने की रणनीति तैयार कर रहे हैं. इस दौरान वे महागठबंधन के संख्या बल का भी आकलन कर रहे हैं, ताकि साझा उम्मीदवार के पक्ष में मजबूत स्थिति बनाई जा सके.

बैठक में कांग्रेस और वाम दलों के विधायकों से भी चर्चा की जा रही है. बताया जा रहा है कि महागठबंधन की ओर से साझा उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनती दिख रही है.

तेजस्वी यादव का बयान: “उम्मीदवार तय होगा, चुनाव जीतेंगे”

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बड़ी घोषणा की है. राज्य सभा चुनाव को लेकर मीटिंग खत्म होने के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उम्मीदवार तय होने जा रहा है, हम लोग उम्मीदवार उतारेंगे और हम लोग चुनाव जीतेंगे. उन्होंने कहा, उम्मीदवार जो भी होगा, हम लोग चुनाव में उम्मीदवार देने जा रहे हैं और हम लोग चुनाव जीतने जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें : RJD ने निकाली AIMIM की काट! हिना शहाब को उम्मीदवार बनाने पर विचार, क्या अल्पसंख्यक चेहरे पर मिलेगा समर्थन?

CAG रिपोर्ट और सरकार पर आरोप

तेजस्वी यादव ने कहा कि CAG की जो रिपोर्ट आई है, उसमें भारी घोटाला हुआ है. किस तरीके से बंदरबांट हुई है, पैसों को डिलीट किया गया है, करोड़ों–करोड़ों रुपये लूट लिए गए हैं. सरकार में महाघोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि ढाई सौ करोड़ का इनपुट GST में दे दिया गया, सरकार से लोग हिसाब मांगेंगे.

घुसपैठ पर बयान और BJP पर निशाना

तेजस्वी यादव ने कहा कि अमित शाह ने कहा है कि बिहार से घुसपैठियों को निकालेंगे. इसका मतलब है कि चुनाव आयोग का हाल अपना गलत है; चुनाव आयोग ने कहा था कि कोई घुसपैठिया नहीं है. अब बताइए, कहां से घुसपैठिए आ गए?
उन्होंने कहा कि जहां-जहां चुनाव होता है, भाजपा का यही काम है—भाजपा के लोग लड़ाने का काम करते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajya Sabha Elections, Mahagathbandhan, Tejashwi Yadav, Common Candidate, Congress And Left Talks, Numbers Assessment, Bihar Assembly, Opposition Strategy, CAG Report Allegations, Infiltration Remarks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com