विज्ञापन

पटना में 2 IAS अफसरों के घर रेड, टेंडर के बदले महंगे गिफ्ट और विदेश में ली मौज, चैट में खुले राज

पटना में टेंडर घोटाला मामले में IAS योगेश सागर और IAS अभिलाषा शर्मा के घर पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की रेड पड़ी है. टीम फिलहाल पूछताछ में जुटी है।

पटना में 2 IAS अफसरों के घर रेड, टेंडर के बदले महंगे गिफ्ट और विदेश में ली मौज, चैट में खुले राज
बिहार के IAS ऑफिसर योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा
NDTV

Patna Tender Scam Case: बिहार में टेंडर घोटाला मामले को लेकर एक बार फिर प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मच गया है. मामले में दो IAS अधिकारियों  योगेश कुमार सागर और अभिलाषा शर्मा के घर पर स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) की रेड पड़ी है. हालांकि दोनों ही अधिकारी आवास पर नहीं हैं।  इसके अलावा मातृस्वा इंफ्रा के डायरेक्टर पवन कुमार के ठिकाने पर भी SVU की टीम पहुंची है. दोनों को पहले ही सस्पेंड कर दिया है. योगेश समाज कल्याण विभाग में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर काम कर रहे थे, जबकि अभिलाषा शर्मा जीविका की एडिशनल CEO थीं.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, दोनों अधिकारियों पर रिशु श्री से कमीशन लेकर उसे फायदा पहुंचाने का आरोप है. स्पेशल विजिलेंस ने अपनी रिपोर्ट में दोनों अधिकारियों की भूमिका बताई थी. दोनों ने रिशु श्री से महंगे तोहफे लिए. उसके बदले में टेंडर मैनेज किया. रिशु श्री को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है. पिछले तीन दिनों की पूछताछ में SVU को कुछ अहम लीड मिली है. इसके बाद यह छापेमारी हुई है. माना जा रहा है कि अन्य IAS अधिकारियों पर भी गाज गिर सकती है.

एक्शन में बिहार सरकार

बीती रात हुए IAS ट्रांसफर में भी इसकी झलक दिखती है. पिछले एक दशक से बिहार बोर्ड की जिम्मेदारी संभाल रहे आनंद किशोर को बिहार बोर्ड के चेयरमैन पद से मुक्त कर दिया गया. उनके पास वन एवं पर्यावरण विभाग की ही जिम्मेदारी रह गई है. उनका नाम ED की जांच में आया था. आरोप है कि योगेश सागर और उनके रिश्तेदारों को रिशु श्री ने विदेश घुमाया. महंगे होटल, फ्लाइट का बिल सब रिशु श्री ने दिया. इस पर करीब 22 लाख रुपए खर्च हुए. इस दौरान वह बुडको के एमडी थे. इस लिहाज से नगर विकास के कई टेंडर रिशु श्री के इशारे पर दिए गए.

अभिलाषा शर्मा को मिले महंगे गिफ्ट

वहीं अभिलाषा शर्मा ने अपनी छत पर बगीचा लगाया. महंगे पौधे से लेकर सारी व्यवस्था में रिशु श्री ने 9 लाख रुपए खर्चे। अभिलाषा के रिश्तेदारों को भी रिशु श्री ने भारत के अलग - अलग हिस्सों में घुमाया। उसके पैसे दिए। अभिलाषा को महंगे गिफ्ट दिए, आईफोन भी दिया। रिशु श्री की गिरफ्तारी के बाद ही इन दोनों पर शिकंजा कसना तय था. पूछताछ में और डिटेल्स मिली है. इसी आधार पर स्पेशल विजिलेंस की टीम उनके आवास पर पहुंची है. 

अभिलाषा और रिशु श्री के व्हाट्सअप चैट में खुले राज

अभिलाषा और रिशु श्री के व्हाट्सअप चैट से यह भी पता चला है कि BMSICL के MD रहे धर्मेंद्र सिंह ने भी कई विदेश यात्राएं की. इसके बाद रिशु श्री की कंपनी को टेंडर मिला. अब तक की जांच में यह साफ है कि कई IAS अधिकारियों को रिशु श्री ने महंगे तोहफे दिए, देश - विदेश की यात्रा कराई. इसके एवज में उसे मनचाहा टेंडर मिला. दूसरी कम्पनियों को टेंडर दिलाकर भी उसने कमीशन कमाया. स्पेशल विजिलेंस उसे फिर से रिमांड पर लेकर पूछताछ कर सकती है. 

ये भी पढ़ें-: Patna News Live Updates: जानिए कैसा रहेगा पटना का मौसम, और अन्य अपडेट

लेखक के बारे में
img
सोमू आनंद
Reporter
सोमू आनंद बिहार से NDTV के लिए रिपोर्ट करते हैं। बिहार के समाज, राजनीति, पब्लिक पॉलिसी, पर्यावरण, खेती - किसानी, और प्रशासन से जुड़ी खबरें कवर करते है... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News, Bihar Tender Scam, Patna News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com