विज्ञापन

नेपाल में बिहार के 5 लड़के गिरफ्तार, 15 साल के नाबालिग को होटल में किडनैप कर फिरौती मांग रहे थे

नेपाल पुलिस ने कहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 18 साल है.

नेपाल में बिहार के 5 लड़के गिरफ्तार, 15 साल के नाबालिग को होटल में किडनैप कर फिरौती मांग रहे थे
Nepal Crime: नेपाल में बिहार के 5 किशोर गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)

नेपाल पुलिस ने काठमांडू में 15 साल के एक लड़के का अपहरण करने के आरोप में पांच भारतीय किशोरों को गिरफ्तार किया है. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार अधिकारियों ने गुरुवार, 18 जून को यह जानकारी दी. पुलिस का कहना है कि इन किशोरों ने सोमवार को काठमांडू से लगभग 150 किलोमीटर दक्षिण में स्थित चितवन जिले से एक नेपाली लड़के का अपहरण कर लिया था. पुलिस ने बताया कि किडनैप किएगए लड़के को काठमांडू के एक होटल में बंधक बनाकर रखा गया था और किडनैप करने वाले इन 5 लड़कों ने उसके परिवार से फिरौती की मांग की थी.

फिल्मी अंदाज में नेपाल पुलिस ने की कार्रवाई

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार नेपाल के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक गोपनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मंगलवार को होटल पर छापा मारा और अपहरण में शामिल पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बिहार के बेतिया के रहने वाले हैं और उनकी उम्र 18 वर्ष है.

अधिकारियों ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान किडनैप किए गए लड़के को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, और गिरफ्तार किए गए किशोरों को जांच एवं कानूनी कार्रवाई के लिए चितवन जिला पुलिस को सौंप दिया गया है.

यह भी पढ़ें: भारत के नए नियम से नेपाल की चाय फैक्ट्रियां ठप! उत्पादन किया बंद, अब पाकिस्तान-बांग्लादेश से उम्मीद

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal, Nepal Crime News, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com