विज्ञापन

बिहार के SKMCH हॉस्पिटल में शराब पार्टी, मरीज वार्ड में भर्ती और पिता-भाई बनाने लगे पैग

वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों ने दोनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की थी. पिछले कई दिनों से बाप-बेटे हॉस्पिटल में ही शराब पी रहे थे और अस्पताल प्रशासन को भनक नहीं लगी.

बिहार के SKMCH हॉस्पिटल में शराब पार्टी, मरीज वार्ड में भर्ती और पिता-भाई बनाने लगे पैग
SKMCH मुजफ्फरपुर में शराब पार्टी का मामला

मुजफ्फरपुर (बिहार) के सरकारी अस्पताल श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल (SKMCH) में शराब पार्टी का मामला सामने आया है. मरीज ऑर्थोपेडिक वार्ड में भर्ती था और उसके भाई-पिता छिपकर शराब पी रहे थे. हैरान कर देने वाला यह मामला एक दिन का नहीं है, बल्कि कई दिनों से सिलसिला जारी था. गुरुवार (18 जून) को एक मरीज ने मामले की शिकायत अस्पताल प्रशासन से की. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और देसी शराब पीते के साथ दोनों को हिरासत में लिया. 

सॉफ्ट ड्रिंक्स की बोतल में लाते थे शराब

वैशाली जिले के बेलसर क्षेत्र का रहने वाला बबलू शर्मा ऑर्थोपेडिक विभाग के वार्ड-2 में भर्ती था. वार्ड में भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों ने बबलू शर्मा के पिता और भाई के खिलाफ शिकायत की. बताया गया कि दोनों बाप-बेटे पिछले कई दिनों से चोरी-छिपे अस्पताल परिसर में शराब लेकर आते थे और वार्ड के आसपास उसका सेवन करते थे. पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी शराब को पानी, और अन्य सॉफ्ट ड्रिंक की बोतलों में भरकर अस्पताल के भीतर लाते थे. इससे वार्ड में भर्ती मरीजों, महिलाओं और उनके परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

हॉस्पिटल में शराब पहुंची कैसे?

पुलिस ने जब तलाशी की तो एक झोले में रखी कोल्ड ड्रिंक की बोतल से देसी शराब बरामद हुई. इसके बाद पुलिस ने मरीज के पिता चंदेश्वर ठाकुर और उसके भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि राज्य में लागू शराबबंदी के बावजूद अस्पताल जैसे संवेदनशील परिसर में शराब कैसे पहुंची और इसके पीछे किसी बाहरी या अंदरूनी नेटवर्क की भूमिका तो नहीं है.

अस्पताल के स्टाफ की भूमिका की भी होगी जांच

SKMCH के अधीक्षक डॉ. महेश प्रसाद ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि वार्ड में सुरक्षा और निगरानी की जिम्मेदारी संबंधित इंचार्ज की होती है. जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. यहां किसी भी प्रकार की अनैतिक या गैरकानूनी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर जांच में अस्पताल कर्मियों की लापरवाही सामने आती है, तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.  

यह भी पढ़ेंः पटना में 2 IAS अफसरों के घर रेड, टेंडर के बदले महंगे गिफ्ट और विदेश में ली मौज, चैट में खुले राज

लेखक के बारे में
img
मणि भूषण शर्मा
संवाददाता, मुजफ्फरपुर
मणि भूषण शर्मा उत्तर बिहार के सबसे बड़े शहर मुजफ्फरपुर में NDTV के संवाददाता हैं. वह वर्ष 2025 से एनडीटीवी से जुड़े हैं और टीवी तथा वेबसाइट के लिए लगा... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar News Hindi, SKMCH Hospital, Muzaffarpur News, Liquor Ban Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com