विज्ञापन

नितिन नवीन की सीट से उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज, प्रशांत किशोर या कोई और होगा उम्मीदवार?

बिहार विधानसभा चुनाव में बुरी तरह से हारने वाली जन सुराज पार्टी अब विधानसभा उपचुनाव में भी मैदान में उतरेगी. इसको लेकर पार्टी संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है.

नितिन नवीन की सीट से उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज, प्रशांत किशोर या कोई और होगा उम्मीदवार?
नितिन नवीन की सीट से उपचुनाव लड़ेगी जन सुराज

बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर जारी सियासी हलचल के बीच जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बड़ा ऐलान किया है. पीके ने बुधवार को कहा कि जन सुराज पार्टी बांकीपुर से सीट से उपचुनाव लड़ेगी. बड़ी बात है कि बांकीपुर सीट बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की थी. इस सीट से नितिन नवीन 5 बार विधायक बने. अब इस सीट पर जनसुराज पार्टी ने उपचुनाव लड़ने का फैसला किया है. हालांकि, प्रशांत किशोर ने यह साफ नहीं किया है कि वह बांकीपुर सीट से उपचुनाव में खुद उतरेंगे या फिर जन सुराज के टिकट पर कोई और उम्मीदवार होगा. 

50 हजार वोटों से जीते थे नितिन नवीन

बांकीपुर सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सांसद बनने के बाद खाली हुई है. 2025 के विधानसभा चुनाव में नितिन नवीन ने करीब 50 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी. दूसरे नंबर पर रही RJD की रेखा कुमारी 46 हजार वोट मिले थे. इसके बाद नितिन नवीन को बीजेपी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिली और दिल्ली आ गए. 

नीतीश-सम्राट पर क्या बोले प्रशांत

नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने कहा कि नीती आज जिस स्थिति में है, उसके जिम्मेदार वह खुद हैं. वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पटना आयोजित हुई AI समिट दिए हालिया बयान पर भी प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है. जन सुराज संस्थापक ने कहा कि बिहार में आज जो हरा गमछा और भगवा गमछा की बात हो रही है. वह सिर्फ कुर्सी के लिए हो रही हैं. जो सम्राट चौधरी आज हरा गमछा को बोल रहे हैं. वह जीवन भर खुद हरा गमछा लिए हैं. आज अगर हरे गमछे वाले उन्हें सीएम बना दें तो वह भगवा गमछे को भी गली देने लगेंगे.

हरा गमछा पर सीएम सम्राट ने क्या बोला था?

बता दें कि सम्राट चौधरी ने AI समिट में कहा था कि मान लीजिए कि पटना में चार हजार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. अब अगर एक बार हरे गमछे वाले किसी व्यक्ति को पकड़वाना है, तो बस सिस्टम को निर्देश देना होगा. एआई को कह दें कि 'हरा गमछा वाले को खोजिए', तो सोचिए वह कितनी जल्दी पकड़ा जाएगा.

मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद विपक्ष ने जमकर निशाना बोला. कांग्रेस और आरजेडी ने सम्राट चौधरी के इस बयान को लेकर जमकर घेरा. कांग्रेस ने यहां तक कह दिया कि आप AI के फुल फॉर्म का पूरा स्पेलिंग भी खुद से लिख लेंगे तो मान जाएंगे.

यह भी पढे़ं-

सीटें कम, दावेदार ज्यादा... बिहार में विधान परिषद चुनाव को लेकर NDA के अंदर खींचतान

बिहार में जमीन सर्वे, मधुबनी-दरभंगा में नए कोर्ट, जजों के लिए नई गाड़ी...सम्राट कैबिनेट ने 27 एजेंडों पर लगाई मुहर

लेखक के बारे में
img
रमन राय
Reporter
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Politics, Bihar News, Prashant Kishor, Prashant Kishor Bihar Bypoll, Prashant Kishor Bihar Elections
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com