विज्ञापन

ब‍िहार: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को सीन‍ियर छात्रों ने बुरी तरह से पीटा, माथा फटा; हाथ-पैर की हड्डी टूटी 

सीन‍ियर छात्रों ने जून‍ियर छात्रों को इतना पीटा क‍ि वह बेहोश गया. सीन‍ियर छात्र उसे मरा हुआ समझकर फरार हो गए. उसके साथियों ने घायल छात्र को अस्‍पताल भेजा. 

ब‍िहार: पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र को सीन‍ियर छात्रों ने बुरी तरह से पीटा, माथा फटा; हाथ-पैर की हड्डी टूटी 
छात्र के परिजनों ने पुलिस से शिकायत की है.

अररिया पॉलिटेक्निक कॉलेज के जून‍ियर छात्र को सीनियर्स ने जमकर प‍िटाई कर दी. मंगलवार को थर्ड सेमेस्‍टर के दर्जनों छात्रों ने सेकंड सेमेस्‍टर के छात्र रोशन को लॉज से बुलाकर लाठी, सर‍िया और चाकू से हमला कर द‍िया. उसे मरा हुआ समझकर आरोपी छात्र फरार हो गए. घटना कॉलेज के ठीक सामने हनुमान चौक स्थित दो लॉज की है. छात्र के पर‍िजनों ने पुल‍िस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है.

 थर्ड सेमेस्टर के छात्रों ने पीटा 

गया का रहने वाला रोशन नगर थाना क्षेत्र के रामपुर कोदरकट्टी पंचायत स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ाई करता है. रोशन कुमार सिंह के पिता पंकज कुमार सिंह ने बताया कि थर्ड सेमेस्टर के सीनियर छात्र लॉज मालिक पुष्पक राज के जरिए बहाने से उसे रूम से बाहर बुलवाया. इसके बाद पहले से घात लगाए करीब 30-40 छात्र और कुछ स्थानीय युवक उस पर टूट पड़े. 

चाकू से किया हमला 

रोशन ने बताया, "सीनियर छात्रों ने लोहे की सरिया और लाठी से पीटा. जान से मारने की नीयत से चाकू से कई बार किए. जब बेहोश हो गया तो मरा समझकर भाग गये. साथी छात्रों ने उसे उठाकर लॉज पहुंचाया, और परिजनों को सूचना दी. परिजनों ने घायल रोशन को सदर अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों के मुताबिक, घायल छात्र का माथा बुरी तरह फटा है, एक हाथ की हड्डी टूट गई है, एक पैर क्रैक है और दूसरे पैर में धारदार हथियार से हमले के कई निशान हैं. 

"वर्चस्व दिखाने के लिए पीटा"

घायल छात्र रोशन ने कहा, "सीनियर छात्रों का उसके क्लास के एक दूसरे छात्र से विवाद था. एक बार उसे मेरे साथ देख लिया था. लड़का नहीं मिला तो वर्चस्व दिखाने के लिए मुझे ही पीट दिया. थर्ड सेमेस्टर का अंतिम परीक्षा में प्रैक्टिकल भी रविवार को ही समाप्त हो गया था. घटना के बाद से पॉलिटेक्निक कॉलेज के फर्स्ट और सेकंड सेमेस्टर के छात्र दहशत में हैं.

कॉलेज प्रशासन करेगा कार्रवाई 

मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रिंस‍िपल अभिजीत कुमार ने तत्काल नगर थाना को सूचना दी. उन्होंने कहा कि घटना में शामिल छात्रों की पहचान कर परिजनों को सूचित किया जा रहा है. कॉलेज प्रशासन सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई करेगा. परिजनों ने नगर थाना में तहरीर दी है. पुल‍िस ने  12 से ज्यादा छात्रों के नाम बताये हैं. 20 से अधिक अज्ञात युवकों की भी बातें कही है.

यह भी पढ़ें: नीले ड्रम में युवती का शव डाल, कूड़े के ढेर में फेंका, पटियाला पुलिस हाथ पर गुदे टैटू से जांच बढ़ा रही आगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar, Polytechnic College Student, Student Brutally Beaten, Broken Leg And Bones, Senior Student Beaten Junior Student
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com