- बिहार को दी 33 हजार करोड़ ज्यादा की सौगात
- बरौनी में रैली को किया संबोधित
- पटना मेट्रो रेल प्रोजेक्ट का किया शिलान्यास
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) रविवार को बिहार (Bihar) के लोगों को 33 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात दी. प्रधानमंत्री मोदी रविवार को पटना हवाई अड्डा पहुंचे और यहां से सीधे बेगूसराय के बरौनी गए. यहां उन्होंने 33 हजार करोड़ रुपये की लागत वाली योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. पीएम यहीं पर 13,365 करोड़ की लागत से बनने वाले पटना में मेट्रो रेल परियोजना का शिलान्यास किया. इसके अलावा उन्होंने करीब एक दर्जन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन भी किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बरौनी में आयोजित समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी भी मौजूद हैं.
पीएम मोदी ने बरौनी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं महसूस कर रहा हूं देशवासियों के दिल में कितनी आग है जो आग आपके दिल में है, वही मेरे दिल में है. इसके साथ ही पीएम बोले- आज हजारों करोड़ की दर्जनों परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है. इसमें पटना शहर को स्मार्ट बनाने से जुड़े प्रोजेक्ट हैं, बिहार के औद्योगिक विकास और युवाओं को रोजगार से जुड़े प्रोजेक्ट हैं और बिहार के लिए स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने वाली परियोजनाएं शामिल हैं.
Prime Minister Narendra Modi in Barauni: Main anubhav kar raha hun aapke aur desh vaasiyon ke dil mein kitni aag hai. Jo aag aapke dil mein vahi aag mere dil mein bhi hai. #Bihar https://t.co/Qr9ktUdumv
— ANI (@ANI) February 17, 2019
उन्होंने कहा कि बिहार समेत पूर्वी भारत का कायाकल्प करने के लक्ष्य के साथ शुरू की गईं अनेक परियोजनाओं में से एक-प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा योजना भी है. इस योजना के माध्यम से उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा को गैस पाइपलाइन से जोड़ा जा रहा है. इसी योजना के पहले चरण में जगदीशपुर-हल्दिया पाइपलाइन के पटना-फूलपुर सेक्शन का लोकार्पण किया गया है. उन्होंने बताया कि जुलाई 2015 में मैंने इसकी आधारशिला रखी थी.
Prime Minister Narendra Modi in Barauni, Bihar: I pay my tributes to martyr Constable Sanjay Kumar Sinha from Patna and Bhagalpur's martyr Ratan Kumar Thakur who sacrificed their lives for the country. I express my sympathies with their families. pic.twitter.com/Wa8Fruh9fM
— ANI (@ANI) February 17, 2019
महाराष्ट्र में फिर बोले पीएम मोदी, जवानों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा
पीएम ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हल्दिया–दुर्गापुर LPG पाइपलाइन का भी विस्तार मुजफ्फरपुर और पटना तक किया जा रहा है, जिसका शिलान्यास किया गया है, इस परियोजना से 3 बड़े काम एक साथ होने जा रहे हैं. तीन लाभों को गिनाते हुए उन्होंने कहा कि बरौनी में जो फर्टिलाइजर का कारखाना फिर से चालू किया जा रहा है, उसको गैस उपलब्ध होगी. पटना में पाइप के माध्यम से गैस देने का काम होगा, सीएनजी से गाड़ियां चल पाएंगी. हजारों परिवारों को अब पाइप वाली गैस मिलने वाली है. इस परियोजना का तीसरा लाभ ये होगा कि जब यहां पर उद्योगों को पर्याप्त मात्रा में गैस मिलेगी उससे Gas Based Economy का नया इकोसिस्टम विकसित होगा, युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पटना के शहरी क्षेत्र में 3,200 वर्ग किमी में 9. 75 लाख घरों में पीएनजी तथा वाहनों के लिए सीएनजी आपूर्ति योजना का उद्घाटन किया जबकि यहां बाढ़, सुल्तानगंज तथा नवगछिया में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट योजना का भी शिलान्यास किया. इस मौके पर प्रधानमंत्री विभिन्न स्थानों के लिए 1427.14 करोड़ रुपए की लागत से 22 अटल नवीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया.
Bihar: Prime Minister Narendra Modi lays the foundation stone for Patna Metro Rail Project in Barauni. Bihar Chief Minister Nitish Kumar also present. pic.twitter.com/kJk7BhWEvu
— ANI (@ANI) February 17, 2019
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास पासवान को मौसम वैज्ञानिक माना जाता है और पासवान को भी इस तमगे से कोई परहेज नहीं. रविवार को बिहार के बरौनी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और अन्य नेताओं के सामने रामविलास पासवान ने भविष्यवाणी की है. उन्होंने कहा कि तीन महीने बाद जब लोकसभा चुनाव के परिणाम आएंगे तो एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही चुने जाएंगे. पासवान ने अपने भाषण में कहा कि जब से केन्द्र और बिहार में एनडीए की सरकार बनी है विकास की गति और तेज रही है. फिर उन्होंने पुलवामा आतंकी हमले की चर्चा करते हुए कहा हम इसका बदला जरूर लेंगे.
इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने भी अपने भाषण के दौरान कहा कि जो उद्योग बिहार के पहले मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिन्हा ने शुरू किए थे वो कांग्रेस के जमाने में बंद हो गये थे और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उन उद्योगों को फिर से पुनर्जीवित कर रहे हैं. इसके साथ ही सुशील मोदी ने ने कहा कि जनता एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाकर भेजेगी.
क्या आज नीतीश जी प्रधानमंत्री मोदी जी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की अपील कर उन्हें उनका वादा याद दिलायेंगे?
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 17, 2019
क्या जुमला साबित हुए 1 लाख 65 हज़ार करोड़ के विशेष पैकेज की माँग करेंगे?
क्या मोदी जी को 15 लाख खाते में और युवाओं को 2 करोड़ रोज़गार देने के टेप सुनायेंगे?
तेजस्वी का निशाना
वहीं दूसरी ओर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. तेजस्वी ने कहा, 'क्या आज नीतीश जी प्रधानमंत्री मोदी जी से बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की अपील कर उन्हें उनका वादा याद दिलायेंगे? क्या जुमला साबित हुए 1 लाख 65 हज़ार करोड़ के विशेष पैकेज की माँग करेंगे? क्या मोदी जी को 15 लाख खाते में और युवाओं को 2 करोड़ रोज़गार देने के टेप सुनायेंगे?'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं