प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलेट ट्रेन नेटवर्क के नॉर्दर्न कॉरिडोर को मंजूरी मिलने के बाद उत्तर प्रदेश को बड़ी रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिलने जा रही है. यह कॉरिडोर दिल्ली, आगरा, कानपुर, लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, पटना और गुवाहाटी को जोड़ेगा. परियोजना के पूरा होने पर दिल्ली से आगरा का सफर 59 मिनट, कानपुर 1 घंटा 45 मिनट, लखनऊ 2 घंटे 12 मिनट और वाराणसी 3 घंटे 33 मिनट में पूरा होगा. वहीं वाराणसी से लखनऊ 1 घंटा 21 मिनट और वाराणसी से पटना केवल 1 घंटे में पहुंचा जा सकेगा. इस परियोजना से खासकर पूर्वांचल और उत्तर भारत के यात्रियों को बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है. केंद्रीय रेल मंत्री ने यह घोषणा की है.