विज्ञापन
This Article is From May 29, 2025

किसी ने बजाया शंख तो कोई दीया जलाए खड़ा रहा... बिहार में PM मोदी के रोड-शो की तस्वीरों से समझें संकेत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार रोड शो की कई तस्वीरें सामने आई हैं. इन तस्वीरों में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला है. इस रोड शो के दौरान ऑपरेशन सिंदूर की गूंज भी देखने को मिली.

किसी ने बजाया शंख तो कोई दीया जलाए खड़ा रहा... बिहार में PM मोदी के रोड-शो की तस्वीरों से समझें संकेत
PM Modi Road Show Patna: पटना में पीएम मोदी का रोड शो.
पटना:

PM Modi Bihar Roadshow: बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में लोगों का गजब का उत्साह देखने को मिला. पीएम मोदी का जिस-जिस रास्ते से होकर गुजरे, वहां दोनों तरफ लोगों की लंबी कतार लगी रही. जो 'पीएम मोदी जिंदाबाद' और 'मोदी-मोदी' के नारे लगाते नजर आए. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान कोई शंख बजाता नजर आया तो कोई डमरू, किसी ने दीया जलाकर पीएम मोदी का स्वागत किया. लोग अपने-अपने घरों की छत और बालकनी में खड़े नजर आए. इस दौरान पीएम मोदी भी लोगों को नमस्कार करते और हाथ हिलाकर अभिवादन करते नजर आए. 

Latest and Breaking News on NDTV

मालूम हो कि बंगाल से बिहार पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. एयरपोर्ट परिसर से ही पीएम ने रोड शो की शुरुआत की. उनका रोड शो भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रदेश कार्यालय तक होगा. यह रोड शो करीब 5 किलोमीटर लंबा है.  

Latest and Breaking News on NDTV

रोड शो के बाद पीएम मोदी पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ अहम बैठक करेंगे. इसमें आगामी बिहार विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की जाएगी. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्रधानमंत्री का रात्रि विश्राम पटना स्थित राजभवन में होगा. कल यानी शुक्रवार को पीएम मोदी के रोहतास जिले के बिक्रमगंज जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस दौरान पीएम लगभग 50 हजार करोड़ की लागत वाली परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. बिक्रमगंज से वे दोबारा पटना लौटेंगे और कल दोपहर बाद दिल्ली के लिए रवाना होंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

पीएम मोदी के रोड शो के दौरान पटना में जिस तरह का उत्साह देखा गया, इससे आगे का संकेत भी मिलता है. मालूम हो कि बिहार में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होना है. सभी राजनीतिक दलें अपनी-अपनी तैयारियों में जुट चुकी है. इस समय बिहार में जदयू, भाजपा, लोजपा, हम के गठबंधन की सरकार है. 

नीतीश कुमार इस सरकार के मुखिया हैं. राज्य में नीतीश तो केंद्र में मोदी के नेतृत्व के बीच एनडीए बिहार चुनाव में अपना दबदबा बनाए रखने की कवायद में जुटी है. बिहार में मोदी की सभा में उमड़ी भीड़ और रोड-शो का नजारा चुनाव पूर्व एनडीए की लोकप्रियता को दिखा रहा है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi Road Show, PM Modi Road Show Patna, PM Modi Bihar Road Show, PM Modi Bihar Road Show Images
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com