विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2017

पीएम मोदी ने बिहार में बाढ़ के हालात पर नीतीश से की बात  

प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, केंद्र बाढ़ के हालात से निपटने में बिहार सरकार को पूरी मदद का आश्वासन देता है

पीएम मोदी ने बिहार में बाढ़ के हालात पर नीतीश से की बात   
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. (फाइल फोटो)
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहयोग का आश्वासन दिया
  • पीएम ने कहा कि हालात पर नजर रखा जा रहा है
  • बिहार में महानंदा और कंकई जैसी नदियां उफान पर
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राज्य में बाढ़ के हालात पर चर्चा की. प्रधानमंत्री ने नीतीश कुमार को स्थिति से निपटने के लिए केंद्र की तरफ से तमाम सहयोग का आश्वासन दिया. प्रधानमंत्री ने कहा कि हालात पर नजर रखी जा रही है.

यह भी पढ़ें : बिहार में बाढ़ से 41 की मौत, नीतीश ने भारी बारिश को 'फ्लैश फ्लड' जैसा बताया - 10 खास बातें

VIDEO: सीएम नीतीश कुमार ने किया प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण



कई नदियां उफान पर
मोदी ने कहा, मेरी चिंताएं बिहार के कुछ हिस्सों में आई बाढ़ से प्रभावित लोगों के साथ हैं. प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, केंद्र बाढ़ के हालात से निपटने में बिहार सरकार को पूरी मदद का आश्वासन देता है. एनडीआरएफ मुख्यालय से टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए बिहार में हैं. नेपाल से सटे इलाकों और सीमांचल जिले में बारिश की बजह से बिहार में महानंदा और कंकई जैसी नदियां उफान पर हैं. इससे चार जिलों में बाढ़ के हालात हैं.

यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल, बिहार और पूर्वोत्तर भारत में भारी बारिश के चलते कई ट्रेनें रद्द

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल की 10 अतिरिक्त कंपनियों को राज्य में तैनात करने की मांग की थी. इसके अलावा राहत और बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर तैनात करने की मांग की गई थी. 

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com