विज्ञापन

'बंगला खाली नहीं करेंगे, फोर्स बुला लो...' : राबड़ी देवी के तीखे तेवर, पटना आवास पर पहुंची पुलिस

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराने की प्रक्रिया तेज हो गई है.

'बंगला खाली नहीं करेंगे, फोर्स बुला लो...' : राबड़ी देवी के तीखे तेवर, पटना आवास पर पहुंची पुलिस
राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर पहुंची पटना पुलिस
  • पटना के सरकारी आवास को खाली कराने का आदेश भवन निर्माण विभाग द्वारा राबड़ी देवी को जारी किया गया है.
  • राबड़ी देवी आवास में खुद मौजूद हैं और उन्होंने आवास खाली करने से साफ इनकार किया है.
  • आवास संख्या दस का आवंटन हाल ही में डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को किया गया है.
पटना:

बिहार की राजधानी पटना में राबड़ी देवी के सरकारी आवास को खाली कराए जाने को लेकर हलचल तेज हो गई है. सचिवालय थाना की एसडीपीओ पटना पुलिस बल के साथ राबड़ी आवास पहुंची हैं. भवन निर्माण विभाग की ओर से राबड़ी देवी को आवास खाली करने का आदेश जारी किया गया है. बताया जा रहा है कि इस समय राबड़ी देवी खुद आवास में मौजूद हैं. गौरतलब है कि दिल्ली से लौटने के बाद उन्होंने बयान दिया था कि सरकार चाहे जितनी फोर्स भेज दे, वह आवास खाली नहीं करेंगी.

वर्ष 1997 से 2005 तक आठ साल तक मुख्यमंत्री रहीं राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता राबड़ी देवी उस समय बिफर पड़ीं जब कुछ पत्रकारों ने उनसे भवन निर्माण विभाग के उस आदेश के बारे में पूछा, जिसमें पटना के सर्कुलर रोड स्थित बंगला नंबर 10 का आवंटन डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री नंद किशोर राम को किया गया है.

राबड़ी देवी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हां, मैं देख सकती हूं कि हाल ही में मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी काफी उत्साहित हैं. वह मुझे जबरन हटा दें. मैं यह बंगला खाली नहीं करने वाली. दिल्ली से लौटीं राबड़ी देवी से इस घटनाक्रम के बारे में पटना हवाई अड्डे पर सवाल किया गया. दिल्ली में उन्होंने अपने पोते का जन्मदिन मनाया और बताया जा रहा है कि उनके पति वहीं से इलाज के लिए सिंगापुर रवाना हुए हैं.

ये भी पढ़ें : 'फोर्स बुलाकर खाली करा लो, हम खाली नहीं करेंगे', आवास खाली करने के नोटिस पर भड़कीं राबड़ी देवी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rabri Devi, Rabri Devi News, Rabri Awas, Rabri Awas Shifting
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com