Patna Today News Live Updates: NDTV के इस स्पेशल पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना की हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सामान 10 सर्कुलर रोड से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है. भूषण तिवारी के पुलिस एनकाउंटर पर पटना के कारगिल चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज
बिहार में EVM से होगा पंचायत चुनाव, मंत्री दीपक प्रकाश ने दी जानकारी
बिहार पंचायत चुनाव को लेकर मंत्री दीपक प्रकाश ने दी बड़ी जानकारी. उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियां हो रही हैं. EVM से चुनाव कराया जाएगा.
सीएम सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना की समीक्षा की
सीएम सम्राट चौधरी ने लोकसेवक आवास में बैठक की. पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की. बैठक में अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए.
लोकसेवक आवास में पटना मेट्रो रेल परियोजना की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों को निम्नलिखित निर्देश दिए गए:-
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) June 29, 2026
• परियोजना के सभी चरणों के लिए स्पष्ट टाइमलाइन निर्धारित कर निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण किया जाए।
• निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी… pic.twitter.com/80qlQ7pgrl
पटना में मनेर शरीफ दरगाह में सूफी महोत्सव का आयोजन
पटना में मनेर शरीफ दरगाह में सूफी महोत्सव का आयोजन हुआ. प्रसिद्ध गायक सलमान अली ने सूफी संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया.
#बिहार #पटना: पर्यटन विभाग की ओर से मनेर शरीफ दरगाह में शाम सूफी महोत्सव का भव्य आयोजन।
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) June 29, 2026
▶️प्रसिद्ध गायक सलमान अली ने सूफी संगीत की मनमोहक प्रस्तुति देकर श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया।
▶️महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, स्थानीय लोगों और संगीत प्रेमियों ने भाग लिया।… pic.twitter.com/GwgHsnyaGr
नोटिस के बाद राबड़ी देवी ने खाली किया अपना सरकारी आवास
नोटिस मिलने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और RJD नेता राबड़ी देवी ने पटना में अपना सरकारी आवास खाली कर दिया.
VIDEO | Bihar: Former CM and RJD leader Rabri Devi vacates official residence in Patna after government notice.#BiharNews #PatnaNews
— Press Trust of India (@PTI_News) June 29, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/SUlYFaUjYV
पटना में एक फैक्ट्री में लगी आग
पटना में महौली रोड पर स्थित एक फैक्ट्री में आग लग गई. आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं.
#WATCH | Patna, Bihar | Fire broke out at a factory located on the Mahuli Road. Efforts to douse the fire are underway. pic.twitter.com/NnNzFPPOX4
— ANI (@ANI) June 29, 2026
लालू प्रसाद यादव का सामान किया जा रहा शिफ्ट
बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी का सामान 10 सर्कुलर रोड से विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के सरकारी आवास पर ले जाया जा रहा है.
#WATCH | Patna, Bihar: Luggage bags belonging to Lalu Prasad Yadav and Rabri Devi being shifted from 10 Circular Road to the official residence of Leader of Opposition Tejashwi Yadav, amid withdrawal of security. (28.06) pic.twitter.com/SVvlMnucyg
— ANI (@ANI) June 29, 2026