Patna Today News Live Updates: NDTV के इस स्पेशल पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना की हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. पीएमसीएच के पूर्व प्रिंसिपल नरेंद्र प्रताप सिंह ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई का विरोध जताया. उन्होंने कहा, "मेरी कोई गुहार न तो निचले स्तर तक सुना गया, ना मंत्री जी ने सुना. मुझे जो पत्र दिया गया, बिना किसी स्पष्टीकरण के दिया गया है, यह तानाशाही रवैया है. मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रत्यय अमृत से गुहार लगता हूं की मेरे साथ न्याय करे". पटना के कौटिल्य नगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के नए आवास पर निर्माण कार्य चल रहा है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
सीएम सम्राट का कार्यक्रम में हुआ विरोध
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को पटना साइंस कॉलेज में भ्रमण के लिए पहुंचे थे. इसी दौरान सीएम सम्राट को कार्यक्रम में विरोध का सामना करना पड़ा. कॉलेज में बच्चे सीएम के गाड़ी के सामने आ गए और विरोध करते हुए साइंस कॉलेज में व्यवस्था को लेकर शिकायत की है.
पटना में 30 जून तक सभी स्कूल बंद
बिहार में भीषण गर्मी के बीच पटना में 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. डीएम कुंदर कुमार ने 30 जून तक 8वीं तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश दिया है.
"भरत तिवारी के हत्या पर राजनीति नहीं होनी चाहिए", गिरिराज सिंह बोले- सच सामने आएगा
भरत तिवारी मामले पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. सच सामने आएगा, दूध का दूध और पानी का पानी होकर रहेगा."
"लव-कुश भी बिहार की धरोहर हैं", MLC नीरज कुमार ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज
अमृतसर में माता सीता और लव-कुश का मंदिर बनाने के AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के ऐलान पर JD(U) MLC नीरज कुमार ने कहा, "माता सीता जगत जननी हैं. लव-कुश भी बिहार की धरोहर हैं. आपको बहुत देर हो चुकी है. बिहार इस दिशा में पहले ही ठोस कदम उठा चुका है. हमारे लिए गर्व की बात है कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य सरकार अपने संसाधनों से माता सीता को समर्पित मंदिर बनवा रही है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 872 करोड़ रुपये है. केंद्र ने राम जानकी पथ परियोजना को भी मंज़ूरी दे दी है. अगर आप बिहार की नकल कर रहे हैं, तो आपकी राजनीतिक छवि को नुकसान पहुँचा है क्योंकि आप भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में जेल जा चुके हैं."
Patna, Bihar: On AAP national convenor Arvind Kejriwal's announcement to build a Mata Sita and Luv-Kush temple in Amritsar, JD(U) MLC Neeraj Kumar says, "Mata Sita is Jagat Janani. Luv-Kush are also a heritage of Bihar. You have been very late. Bihar has already taken decisive… pic.twitter.com/gVcqhazICd
— IANS (@ians_india) June 28, 2026
"यूपी से आकर बिहारी में ठगी कर रह खान", बीजेपी विधायक बोले- फर्जी व्यक्ति है खान
पटना: भाजपा विधायक ने फैजल खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इनका कोचिंग बंद होना चाहिए और इनकी संपत्ति की भी जांच होनी चाहिए. उन्होंने आरोप लगाया कि खान फर्जी व्यक्ति हैं और उत्तर प्रदेश से आकर बिहार के लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं.
भरत तिवारी एनकाउंटर मामले पर छिड़े विवाद के बीच CM का ऐलान
मुंगेर में CM सम्राट चौधरी का कहा कि अपराधियो को भगाया जाएगा, छोड़ नहीं सकते हैं, जो अपराधी हैं उसको नेपाल जाना पड़ेगा. अपराधियो के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी.
फर्जी डॉक्टर ने सोना खरीदने के बहाने बुलाया, बंधक बनाकर लूटा डेढ़ करोड़ का सोना
पटना में अपराधियों ने ज्वेलर को झांसा देकर डेढ़ करोड़ का सोना लूट लिया. लूट इतनी फिल्मी अंदाज में की गई कि लुटेरे और कारोबारी के अलावा किसी को भनक तक नहीं लगी, घटना 23 जून की है. अब पुलिस ने मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. हालांकि, इस पूरे खेल का मास्टरमाइंड अब भी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए मुजफ्फरपुर, मोतिहारी में छापेमारी कर रही है. साथ ही ज्वेलर्स के 3 स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. सोना बरामद करना भी बाकी है.
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मुंगेर रवाना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पंचायत दिवस कार्यक्रम और पीएम मोदी के मन की बात में शामिल होने के लिए लोक सेवक आवास से मुंगेर जिले के लिए रवाना हुए.
#WATCH | Patna: Bihar CM Samrat Choudhary leaves Lok Sewak Awas for Munger district to attend Panchyat Diwas Program and PM Modi's Mann Ki Baat. pic.twitter.com/inJSjDb2h3
— ANI (@ANI) June 28, 2026
प्रेम कुमार ने ने छोड़ी तेज प्रताप की पार्टी
विवादों में घिरे तेज प्रताप यादव को एक और झटका लगा. तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रेम कुमार ने पार्टी छोड़ दी. प्रेम कुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. लिखा कि पार्टी में चल रहे गतिविधियों के कारण इस्तीफा देना पड़ रहा.राजनीति सेवा में निहित है, निजी स्वार्थ में नहीं.
कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से होगा. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित किया गया है.प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे.