विज्ञापन
19 minutes ago

Patna Today News Live Updates: NDTV के इस स्पेशल पटना लाइव पेज (Patna LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप बिहार की राजधानी से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा, जिससे आप पटना की हर छोटी-बड़ी घटना को एक साथ पढ़ सकेंगे. पीएमसीएच के पूर्व प्रिंस‍िपल नरेंद्र प्रताप स‍िंह ने अपने ऊपर हुई कार्रवाई का व‍िरोध जताया. उन्होंने कहा, "मेरी कोई गुहार न तो निचले स्तर तक सुना गया, ना मंत्री जी ने सुना. मुझे जो पत्र दिया गया, बिना किसी स्पष्टीकरण के दिया गया है, यह तानाशाही रवैया है. मैं प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, मंत्री, प्रत्यय अमृत से गुहार लगता हूं की मेरे साथ न्याय करे".  पटना के कौटिल्य नगर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के नए आवास पर निर्माण कार्य चल रहा है.  ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी. पटना की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

प्रेम कुमार ने ने छोड़ी तेज प्रताप की पार्टी

विवादों में घिरे तेज प्रताप यादव को एक और झटका लगा. तेजस्वी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रेम कुमार ने पार्टी छोड़ दी. प्रेम कुमार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे. लिखा क‍ि पार्टी में चल रहे गतिविधियों के कारण इस्तीफा देना पड़ रहा.राजनीति सेवा में निहित है, निजी स्वार्थ में नहीं. 

कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर आज से

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्षों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से होगा. प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम, पटना में आयोजित किया गया है.प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम करेंगे. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Patna News, Patna News Today, Live Update, Patna Latest News, Patna News Update
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com