अर्जेंटीना ने रविवार को जार्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप स्टेज टॉप किया. मेस्सी इस मैच के लिए शुरुआती इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन जब वह एक्शन में आए तो उन्होंने इतिहास रच दिया. मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया. उन्होंने लगातार सातवें मैच में गोल किया है. इस स्टार स्ट्राइकर ने जॉर्डन के खिलाफ शनिवार की रात खेले गए अर्जेंटीना के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया. इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं