बिहार सरकार ने पटना मेट्रो का विस्तार करते हुए अब मेट्रो सेवा भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक शुरू कर दी गई है. इस क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विस्तारित खंड का उद्घाटन किया. इसके साथ ही आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक नियमित मेट्रो सेवा शुरू हो गई है, जिससे यात्रियों को करीब 6 किलोमीटर तक मेट्रो की सुविधा मिलने लगी है.
इससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को ट्रैफिक जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. मेट्रो परियोजना के तहत खेमनीचक स्टेशन को भी अगले पखवाड़े में चालू करने की तैयारी है. मलाही पकड़ी के बाद पटना मेट्रो भूमिगत मार्ग से पटना जंक्शन तक पहुंचेगी. इस रूट पर पीएमसीएच, गांधी मैदान और डाकबंगला समेत कई प्रमुख भूमिगत स्टेशनों का निर्माण तेजी से चल रहा है.
13,365 करोड़ रुपये की लागत से बन रही परियोजना
पटना मेट्रो परियोजना का निर्माण करीब 13,365 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है. इसका उद्देश्य राजधानी पटना में आधुनिक, तेज और सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करना है, ताकि लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी और जाम से राहत मिल सके.
कितना लगेगा किराया?
मेट्रो के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी, और उपमुख्यमंत्री विजेंद्र यादव ने सफर किया. इस नई सेवा के बाद 6.2 किमी का सफर सिर्फ 16 मिनट में पूरा हो सकेगा. आईएसबीटी से मलाही पकड़ी तक 30 रुपए किराया लगेगा, पहले आईएसबीटी से भूतनाथ तक 15 रुपए लगते थे. रूट बढ़ने के बाद फेरे 24 से घटकर 22 रह जाएंगे. मेट्रो को एक चक्कर पूरा करने में 35 मिनट लगेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं